फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Chandigarh: बुजुर्ग महिला की एक गलती... और लुट गए पेंशन के लाखों रुपये, डेढ़ घंटे में पूरा खाता साफ

Mon, 05 Jan 2026 01:20 PM IST
अंकेश ठाकुर संवाद न्यूज एजेंसी, चंडीगढ़

सार

चंडीगढ़ की बुजुर्ग महिला के साथ साइबर क्राइम हुआ है। शातिरों ने महिला के खाते से उनकी पेंशन की पूरी रकम चंद घंटों में उड़ा ली। बुजुर्ग महिला को बिल्कुल भी अंदाजा नहीं था कि उनके साथ इस तरह धोखाधड़ी हो जाएगी। 
विज्ञापन
साइबर क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

साइबर ठगों ने गूगल सर्च इंजन को भी अपना जाल बना लिया है। ताजा मामला सेक्टर-41 निवासी 68 वर्षीय बुजुर्ग महिला से जुड़ा है, जिसके खाते से ठगों ने 5.02 लाख रुपये उड़ा लिए। पीड़िता सविता बाला ने गूगल सर्च के जरिए पीएनबी की फर्जी मोबाइल एप डाउनलोड की थी। इसी के बाद उनके खाते से रकम निकाल ली गई।

विज्ञापन


पीड़िता ने सेक्टर-17 स्थित साइबर क्राइम थाने में शिकायत दर्ज करवाई है। पुलिस बैंक खाते से जुड़े लेन-देन की जांच कर रही है। सविता बाला ने बताया कि वह मोहाली स्थित नाइलिट कंप्यूटर सेंटर से सेवानिवृत्त हैं। 30 दिसंबर को उन्होंने सेक्टर-23 स्थित पीएनबी एटीएम से 25 हजार रुपये निकाले थे। दोपहर करीब 2.30 बजे वह बाजार गईं और शाम 4.00 बजे घर लौटकर जब पीएनबी एप चेक की तो खाते में जीरो बैलेंस दिखा।

उन्होंने तुरंत साइबर क्राइम हेल्पलाइन नंबर 1930 पर कॉल कर ठगी की सूचना दी और इसके बाद बैंक पहुंचीं। अगले दिन 31 दिसंबर को उन्होंने पुलिस को लिखित शिकायत सौंपी। पीड़िता ने बताया कि उन्होंने 27 दिसंबर को गूगल सर्च इंजन के माध्यम से पीएनबी एप डाउनलोड की थी। साइबर थाना पुलिस ने उन्हें बताया कि यह एप फर्जी थी। उनके खाते में सरकारी नौकरी की पेंशन आती थी और करीब 5 लाख 2 हजार रुपये जमा थे।

विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें