फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खुद को डॉक्टर बताकर देता था जाली मेडिकल सर्टिफिकेट

Sat, 13 Feb 2016 10:02 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/लुधियाना
विज्ञापन
विज्ञापन
खुद को डॉक्टर बताकर लोगों को जाली मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर देने वाले एक व्यक्ति के खिलाफ थाना सराभा नगर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। आरोपी ने अपनी भी डॉक्टरी की जाली डिग्री बनाई हुई है। पुलिस ने सिविल सर्जन की शिकायत पर भाई रणधीर सिंह नगर निवासी इकतर सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन


जांच अधिकारी निशान सिंह ने कहा कि आरोपी खुद को डॉक्टर बताता था। एक व्यक्ति की मां पर अदालत में कोई केस चल रहा था, लेकिन उसकी मां पेशी पर नहीं जा सकी। इसी दौरान उनकी मुलाकात इकतर सिंह से हुई। इकतर ने उन्हें मेडिकल सर्टिफिकेट बनाने के लिए कहा तो उन्होंने उसी से सर्टिफिकेट बनवा लिया। सर्टिफिकेट लेने के बाद पीड़ित ने उसे अदालत में जमा करवा दिया। जब दूसरे पक्ष के लोगों ने इसकी जांच करवाई तो सर्टिफिकेट जाली निकले। पीड़ित ने इसकी शिकायत सेहत विभाग के पास की।

सेहत विभाग की जांच में पता चला कि आरोपी इकतर सिंह खुद को डॉक्टर बताता है, लेकिन वह डॉक्टर है नहीं। उसने डॉक्टरी की जाली डिग्रियां भी बना रखी हैं। वह लोगों को जाली मेडिकल सर्टिफिकेट बनाकर देता था। सेहत विभाग ने जांच के बाद पुलिस को शिकायत की। निशान सिंह ने कहा कि पुलिस ने जांच के बाद आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। आरोपी की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।
विज्ञापन
विज्ञापन

विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें