फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फर्जी विजिलेंस अधिकारी बनकर आए बदमाश: बिजली बोर्ड के एसडीओ-जेई को दफ्तर से किया अगवा, सात लाख लेकर छोड़ा

Fri, 17 Oct 2025 07:55 AM IST
निवेदिता वर्मा कंवरपाल, संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा

सार

थाना दाखा में आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट, अगवा करने, फिरौती लेने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने और फर्जी एसटीएफ विजिलेंस अधिकारी बनने समेत विभिन्न संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है।
विज्ञापन
क्राइम - फोटो : अमर उजाला
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

एसटीएफ और विजिलेंस के अधिकारी बनकर आए चार बदमाशों ने हथियारों के बल पर पीएसपीसीएल के दो अधिकारियों एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह और जेई परमिंदर सिंह को उनके सरकारी दफ्तर से अगवा कर लिया। इसके बाद आरोपियों ने सात लाख की फिरौती लेकर दोनों को छोड़ दिया और चंडीगढ़ नंबर की टोयोटा कोरोलो में फरार हो गए। 
विज्ञापन


आरोपियों ने दोनों अधिकारियों के दस्तावेजों के फोटो खींचे और परिवारों को नुकसान पहुंचाने की धमकी भी दी है। एसडीओ जसकिरनप्रीत ने कहा-आरोपियों ने धमकी दी कि उन सभी के पास हथियार हैं अगर चालाकी की तो दोनों को गोली मार देंगे। दोस्तों-रिश्तेदारों के समझाने और हौसला देने पर जिला लुधियाना ग्रामीण पुलिस प्रमुख एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता से मिलकर सारी घटना की जानकारी दी। 

थाना दाखा में आरोपियों के खिलाफ असला एक्ट, अगवा करने, फिरौती लेने परिवार समेत जान से मारने की धमकी देने और फर्जी एसटीएफ विजिलेंस अधिकारी बनने समेत विभिन्न संगीन आपराधिक धाराओं में मुकदमा दर्ज किया गया है। एसएसपी डॉ अंकुर गुप्ता ने सीआईए स्टाफ, साइबर सेल, डीएसपी दाखा और थाना दाखा की संयुक्त एसआईटी बनाकर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। एसडीओ जसकिरनप्रीत के अनुसार उन्होंने पुलिस को आरोपियों के मोबाइल और कार का नंबर दे दिया है। एक पगड़ीधारी आरोपी की चुपके से फोटो भी खींच ली थी जिसे पुलिस को दे दिया है।

शक तो हुआ पर उनके पास हथियार थे: एसडीओ

एसडीओ जसकिरनप्रीत सिंह ने अमर उजाला की सहयोगी एजेंसी संवाद को बताया कि पंजाब में पीएसपीसीएल अधिकारियों के चल रहे व्हाट्सएप ग्रुप्स में ये जानकारी संगरूर की तरफ से सांझा की गई थी कि कोई गैंग एसटीएफ और विजिलेंस अधिकारी बनकर घूम रहा है। ये गैंग अधिकारियों को निशाना बना रहा है। उन्होंने बताया कि घटना के क्षणों में कई बार उन्हें शक भी हुआ लेकिन आरोपियों के पास हथियार होने के कारण वो कुछ नहीं कर सके।
विज्ञापन
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें