फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नशे का दंश: सुरक्षा गार्ड ने बीमार पिता को मौत के घाट उतारा, सिर पर लगातार मारी ईंट; लुधियाना में वारदात

Sat, 01 Nov 2025 11:18 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, हलवारा (पंजाब)

सार

लुधियाना में सुरक्षा गार्ड अवतार सिंह शराब का आदी था। शुक्रवार रात को वह अपने बच्चों और पत्नी को पीट रहा था। बुजुर्ग पिता उसे समझाने आए तो आरोपी ने उनके सिर पर ईंट मार दी। 
विज्ञापन
पुलिस गिरफ्त में आरोपी - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के गांव राजगढ़ में शुक्रवार रात करीब 12 बजे एक युवक ने अपने पिता का कत्ल कर दिया। थाना सुधार की पुलिस ने आरोपी को गिरफ्तार कर लिया है और आज उसे अदालत में पेश किया जाएगा। थाना प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अदालत से आरोपी के रिमांड की मांग की जाएगी। 
विज्ञापन


जानकारी के अनुसार लुधियाना में सुरक्षा गार्ड की नौकरी कर रहा अवतार सिंह (40) शराब और नशे का आदी था जिसके चलते आए दिन घर में क्लेश रहता था। पत्नी, दोनों बच्चे, मां बाप और परिवार के सभी सदस्यों समेत गांव वासी भी अवतार के गर्म स्वभाव और लड़ाई झगडे़ की आदत से परेशान थे। शुक्रवार रात भी अवतार ने बहुत नशा किया था और पत्नी दोनों बच्चों से मारपीट कर रहा था। उसने सिलेंडर उठा लिया था और उसमें आग लगाकर पूरे परिवार को खत्म करने की बात करने लगा। 

बुजुर्ग पिता समझाने आए थे

इस पर उसके बीमार पिता बूटा सिंह (70) ने उसे समझाने की कोशिश की। अचानक अवतार तैश में आ गया और सब को मारने पीटने लगा। सभी पारिवारिक सदस्य इधर उधर छुप गये लेकिन बूटा सिंह लगातार उसे शांत करवाने की कोशिश करते रहे। इसी दौरान अवतार ने घर में पड़ी ईंट उठाकर बूटा सिंह के सिर पर कई बार मारा। बूटा सिंह लहूलुहान होकर गिर गए। 

जमीन पर गिरे पिता को भी पीटता रहा आरोपी

इसके बाद भी अवतार को तरस नहीं आया और वो अपने पिता को पीटता रहा। जब तक अवतार को एहसास हुआ, बहुत देर हो चुकी थी। वह घबराकर घर से भाग गया। उसके जाने के बाद परिवार बाहर निकला और बूटा सिंह को अस्पताल ले गया लेकिन डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 

मां की शिकायत पर केस दर्ज

गांव की पंचायत ने थाना सुधार को सूचना दी और पुलिस ने मुस्तैदी से चारों तरफ दौड़ लगाई। अवतार सिंह को पुलिस ने गांव की हद से ही गिरफ्तार कर लिया। थाना सुधार के प्रभारी गुरदीप सिंह ने बताया कि अवतार सिंह की मां मलकीत काैर के बयान पर उसके खिलाफ अपने पिता के कत्ल के आरोप में केस दर्ज किया गया है। बूटा सिंह के शव को पोस्टमार्टम के लिए लुधियाना सिविल अस्पताल पहुंचा दिया गया है। कई गांव वासियों ने भी अवतार के गुस्से वाले स्वभाव का जिक्र करते हुए उसके खिलाफ सख्त कानूनी कार्रवाई की मांग की है। सुधार पुलिस उसे गांव स्थित उसके घर पर लेकर गई है और जांच शुरू कर दी है।   
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें