फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Amritsar: जंडियाला गुरु में मेडिकल स्टोर पर फायरिंग, कर्मचारी युवक गोलियां लगने से गंभीर जख्मी

Sat, 01 Nov 2025 10:47 AM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, अमृतसर (पंजाब)

सार

दुकान मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल साहिल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है।
विज्ञापन
मेडिकल स्टोर पर फायरिंग - फोटो : संवाद
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

अमृतसर के कस्बा जंडियाला गुरु में शुक्रवार देर रात एक मेडिकल स्टोर पर अज्ञात युवकों ने फायरिंग कर दहशत फैला दी। घटना में दुकान पर काम करने वाला साहिल नाम का युवक दो गोलियां लगने से गंभीर रूप से घायल हो गया। 
विज्ञापन


विज्ञापन


जानकारी के अनुसार, बाइक सवार दो युवक मौके पर पहुंचे और आते ही बिना कुछ बोले फायरिंग शुरू कर दी। गोली लगते ही साहिल लहूलुहान होकर गिर पड़ा। दुकान मालिक सुरजीत सिंह ने बताया कि वारदात के बाद आरोपी मौके से फरार हो गए। घायल साहिल को तुरंत स्थानीय अस्पताल ले जाया गया, जहां उसकी हालत गंभीर बताई जा रही है। घटना की सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और इलाके की नाकेबंदी कर आरोपियों की तलाश शुरू कर दी है। पुलिस सीसीटीवी फुटेज खंगाल रही है ताकि हमलावरों की पहचान की जा सके।
विज्ञापन

 
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें