फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

Ludhiana News: खाली प्लॉट के पास मिला युवक का शव, पास में पड़ी थी सिरिंज, आशंका- नशे ने ली जान

Sun, 21 May 2023 06:11 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/खन्ना (पंजाब)

सार

दिव्या कॉलोनी के ही रहने वाले रिंकू ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां सरेआम चिट्टा बिक रहा है। लोग नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। आए दिन कोई न कोई युवक नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहा है।
विज्ञापन
सांकेतिक तस्वीर।
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना में 22 फुटा रोड मुंडिया कलां स्थित दिव्या कॉलोनी इलाके में रविवार सुबह सड़क किनारे खाली प्लॉट के पास युवक का शव मिला। शव के पास नशे की सिरिंज भी मिली है। आशंका जताई जा रही है कि युवक की मौत अधिक नशा करने की वजह से हुई है। सूचना मिलने के बाद थाना जमालपुर पुलिस मौके पर पहुंची। मृतक की पहचान मेजर सिंह के रूप में हुई है। पुलिस ने शव को पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।

विज्ञापन


आशंका जताई जा रही है कि युवक अपने दोस्तों के साथ नशा करने गया था। वहां अधिक नशा करने के कारण उसकी जान चली गई। पुलिस पता कर रही है कि मेजर सिंह किन दोस्तों के साथ घर से निकला था। दिव्या कॉलोनी के ही रहने वाले रिंकू ने आरोप लगाया कि इस कॉलोनी का बुरा हाल है। यहां सरेआम चिट्टा बिक रहा है। लोग नशा तस्करों के खिलाफ आवाज उठाने से डरते हैं। आए दिन कोई न कोई युवक नशे की वजह से अपनी जान गंवा रहा है।

खन्ना में नशे की ओवरडोज से युवक की मौत
खन्ना की जीटीबी मार्केट में बने सरकारी शौचालय में एक युवक रोबिनप्रीत सिंह (30) निवासी गांव मानुपुर का शव मिला। स्थानीय लोगों ने तुरंत इसकी सूचना पुलिस को दी। पुलिस को मृतक के पास से लाइटर, चम्मच, सिरिंज मिला है। 
विज्ञापन


सिविल अस्पताल के डॉ. नवदीप जस्सल ने बताया कि जिस युवक को अस्पताल लाया गया था, उन्होने जब उसे चेक किया तो उसकी पहले ही मौत हो चुकी थी। डॉ. जस्सल ने आगे बताया कि प्रथम दृष्टि में मामला ओवरडोज का लगता है, क्योंकि युवक की बाजुओं पर इंजेक्शन के पुराने निशान मिले हैं। वहीं एक ताजा निशान भी मिला है। सोमवार को युवक का पोस्टमार्टम करवाया जाएगा। इसके बाद ही मौत के सही कारणों का पता चल सकेगा।

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें