फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बरनाला जेल से मांगी जा रही थी दस लाख की चौथ

Wed, 20 Apr 2016 10:33 PM IST
ब्यूरो,अमर उजाला/बरनाला
विज्ञापन
mobile
विज्ञापन
हरियाणा के हिसार की पुलिस ने बुधवार को 10 लाख रुपये की चौथ मांगने के मामले में आरोपियों को पकड़ने के लिए बरनाला में दबिश दी।
विज्ञापन


हिसार थाने के इंस्पेक्टर कृष्ण कुमार ने बताया कि हिसार के गांव रेल बट्टू के निवासी आढ़ती दिनेश कुमार को पिछले कई दिन से कुछ अज्ञात व्यक्ति फोन कर उसे 10 लाख रुपये की चौथ मांग रहे। जब उन्होंने आढ़ती दिनेश कुमार से चौथ मांगने के लिए आने वाले मोबाइल नंबर के बारे में पता किया तो वह नंबर बरनाला के रहने वाले नरेश कुमार के आईडी प्रूफ चल रहा था। जब उन्होंने बरनाला आकर नरेश कुमार से पूछा तो उसने बताया कि जनवरी 2016 में उसका पर्स गिर गया था। इसमें उसका एटीएम कार्ड, ड्राइविंग लाइसेंस इत्यादि दस्तावेज थे। नरेश कुमार ने इसकी गुमशुदगी की रिपोर्ट में दिखाई।
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि इस मामले संबंधी संदीप कुमार फतेहाबाद, सुनील कुमार हिसार के शामिल होने की शंका जताई जा रही है। वे बरनाला जेल में एनडीपीएस एक्ट के अधीन बंद हैं। उन्होंने नरेश कुमार बरनाला के गुम हुए दस्तावेजों के आधार पर सिम कार्ड जारी करवाकर हिसार के आढ़ती दिनेश कुमार को जान से मारने का डरावा देकर उससे 10 लाख रुपये की चौथ मांग रहे थे। बरनाला के नरेश कुमार की मिलीभगत के बारे में जांच के बाद पता चलेगा।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें