कंप्यूटर सिखाने वाले एक व्यक्ति ने शादी का झांसा देकर युवती के साथ दुराचार किया। आरोपी ने युवती से कार खरीदने के लिए 80 हजार रुपये भी उधार ले लिए। जब युवती ने उसका दिया चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। युवती ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस ने मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए। थाना सराभा नगर की पुलिस ने गांव थरीके के रहने वाले बोबी के खिलाफ दुराचार और धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है।
थाना सराभा नगर में तैनात एएसआई सुखविंदर सिंह ने कहा कि आरोपी बोबी पीड़ित युवती के घर उसे कंप्यूटर सिखाने के लिए जाता था। इसी दौरान दोनों के बीच प्रेम संबंध बन गए। आरोपी ने युवती को शादी का झांसा देकर उसके साथ कई बार दुराचार किया। आरोपी ने उसे कहा कि वह कार लेना चाहता है, उसे कुछ पैसे उधार चाहिए। लड़की ने उसे पैसे दे दिए। इसके बाद उसने चेक पीड़िता को दे दिया। आरोपी ने न तो उससे शादी की।
पीड़ित ने अपने पैसे लेने के लिए चेक बैंक में लगाया तो वह बाउंस हो गया। उसके बाद पीड़िता ने इसकी जानकारी पुलिस को दी। एडीसीपी 3 द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए जाने पर आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया। एएसआई सुखविंदर ने कहा कि पीड़ित की मेडिकल जांच करवा दी जाएगी। आरोपी की तलाश में छापामारी की गई थी, लेकिन आरोपी पुलिस के हाथ नहीं आया।