फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

महिला को अगवा करने के आरोप में सात पर केस

Mon, 06 Jun 2016 10:09 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, मानसा
विज्ञापन
अपहरण
विज्ञापन
 गांव हाकमवाला से एक महिला को अगवा कर ले जाने के आरोप में पुलिस ने 7 लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी महिला को जबरदस्ती उसके पति गुरप्रीत सिंह के घर भेजना चाहते थे। इसके लिए वह सहमत नहीं थी। अभी तक इस मामले में किसी भी गिरफ्तारी नहीं हुई।
विज्ञापन


अमनदीप कौर ने पुलिस को बताया कि वह दोपहर के समय कहीं काम पर जा रही थी। इस दौरान ही एक सफारी गाड़ी उसके पास आकर रुकी। उन्होंने उसको यह कहकर गाड़ी में जबरदस्ती बैठा लिया कि वह गुरप्रीत सिंह के घर क्यों नहीं जाती। महिला ने बताया कि उसको उठाने वाले व्यक्ति उसको गुरप्रीत सिंह के घर जबरदस्ती बसाना चाहते थे। जबकि उसका अपने पति के साथ झगड़ा चल रहा है।
विज्ञापन


उसके बयान पर बोहा पुलिस ने लाड़ी, मनजीत सिंह, परमेेश्वर सिंह, जगजीत सिंह, काला सिंह, संदीप सिंह और बब्बू सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें