जत्थेबंदी के सूत्रों के अनुसार, वीडियो डेरे में रहने वाले या आने-जाने वाले किसी व्यक्ति ने बनाई है। डेरे के समर्थकों ने वीडियो को वायरल होने से रोकने का प्रयास किया। सिख जत्थेबंदियों ने महिला को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
पंजाब के गांव तलवंडी खुर्द स्थित डेरे के मुखी बाबा शंकरानंद की अश्लील वीडियो सामने आने के बाद मामला तूल पकड़ गया है। सोमवार को सत्कार कमेटी के नेतृत्व में सिख जत्थेबंदियों की बैठक हुई।
विज्ञापन
जत्थेबंदियों ने एसएसपी जगरांव को शिकायत सौंपी और मामले की गहन जांच की मांग की। जसप्रीत सिंह ढोलन ने बताया कि बैठक में बाबा शंकरानंद के डेरे की विस्तृत जांच कराने का निर्णय लिया गया।सिख नेताओं के अनुसार, बाबा पहले भी विवादों में रहा है। इससे पहले उन पर एक महिला से मारपीट का आरोप लगा था। एक मंदबुद्धि लड़की भी डेरे से आधी रात को फरार हो गई थी।
एसएसपी डॉ. अंकुर गुप्ता ने बताया कि एक व्यक्ति की शिकायत पर थाना दाखा में बाबा के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। जत्थेबंदियों का कहना है कि वीडियो में दिखाई दे रही महिला आसपास के क्षेत्र की बताई जा रही है। उन्होंने मांग की है कि पुलिस महिला से पूछताछ करे कि क्या उसे धमकाया या ब्लैकमेल किया जा रहा था।
विज्ञापन
जत्थेबंदी के सूत्रों के अनुसार, वीडियो डेरे में रहने वाले या आने-जाने वाले किसी व्यक्ति ने बनाई है। डेरे के समर्थकों ने वीडियो को वायरल होने से रोकने का प्रयास किया। सिख जत्थेबंदियों ने महिला को पूरा समर्थन देने की बात कही है।
गौरतलब है कि स्वामी शंकरानंद की कथित वीडियो वायरल होने के बाद हरियाना डेरे के मुखी द्वारा मामला की गंभीरता को देखते हुए शंकरानद को तलवंडी खुर्द के डेरे की गद्दी से उतार दिया गया है।
वहीं इस मामले को लेकर सिंह जत्थेबंदी के जत्थेदार सुखदेव सिंह लोप्पो ने कहा कि गांव निवासियों ने चाहे डेरे के बाबा का बायकाट कर दिया लेकिन वह इस मामले को लेकर हरियाना डेरे के मुखी स्वामी दया सागर से मिल कर चर्चा करेगे। तलवंडी खुर्द में बने डेरे में बाल आश्रम भी बना हुआ है ऐसे में वहां लड़कियों की सुरक्षा का पुख्ता इंतजाम होना चाहिए।