फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

तमिलनाडु की एक कंपनी पर धोखाधड़ी का केस

Sat, 11 Jun 2016 09:57 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
फर्जीवाड़ा - फोटो : demo pic
विज्ञापन
थाना कोटफत्ता पुलिस ने तमिलनाडु की मल्टी मशीन प्राइवेट लिमिटेड कंपनी के संचालक बाबा चंदन पर 75 लाख की ठगी के आरोप में धोखाधड़ी का मामला दर्ज किया है। 
विज्ञापन


थाना कोटफत्ता प्रभारी धरमिंदरपाल सिंह ने बताया कि बठिंडा मानसा रोड स्थित आफ पंजाब माचिस इंडस्ट्री के मालिक हरिंदर सिंह ने उक्त कंपनी से माचिस बनाने के लिए कुछ मशीनें खरीदी थीं। इसकी एवज में मालिक ने तमिलनाडु की उक्त कंपनी को 75 लाख रुपये अदा किए थे।

इसके बाद उक्त कंपनी ने बठिंडा की इंडस्ट्री में लगाई गई मशीनों को चलवाया नहीं और गर्मी ज्यादा होने का बहाना बनाकर मशीनें चलाने से इंकार कर दिया। इसकी हरिंदर सिंह ने पुलिस के पास उक्त कंपनी के खिलाफ शिकायत की थी। इसकी जांच ईओ विंग की ओर से की गई जिसमें तमिलनाडु की कंपनी का संचालक बाबा चंदन आरोपी पाया गया ।
विज्ञापन
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि पीड़ित इंडस्ट्री मालिक की शिकायत पर पुलिस ने तमिलनाडु की कंपनी के संचालक पर धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें