फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: सड़क पर खड़ी कार अचानक धू-धूकर जलने लगी, हलवारा में बस की टक्कर से बुजुर्ग की मौत

Tue, 18 Jan 2022 07:21 PM IST
ajay kumar संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना/हलवारा (पंजाब)

सार

पंजाब के लुधियाना में अलग-अलग हादसों में दो लोगों की जान चली गई। वहीं सड़क पर खड़ी कार भी अचानक जलने लगी। गनीमत रही कि ड्राइवर बाल-बाल बच गया।  
विज्ञापन
लुधियाना में आग में जली कार। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के किचलू नगर मेन रोड पर मंगलवार की सुबह उस समय अफरा तफरी का माहौल बन गया जब एक मेडिकल शॉप के बाहर खड़ी कार में अचानक आग लग गई। कार देखते ही देखते आग का गोला बन गई। वहां मौजूद लोगों ने आग पर काबू पाने की कोशिश की लेकिन वह कामयाब नहीं हो सके। उन्होंने इसकी जानकारी फायर ब्रिगेड को दी। 

विज्ञापन


एक गाड़ी ने मौके पर पहुंच आग पर काबू पाया। इस सूचना के मिलने के बाद थाना पीएयू के अधीन चौकी किचलू नगर की पुलिस मौके पर पहुंची। चौकी प्रभारी एएसआई गुरमीत सिंह ने बताया कि दुगरी के रहने वाले रमेश अग्रवाल की स्विफ्ट गाड़ी थी। उनका ड्राइवर उनकी दवाई लेने किचलू नगर मेडिकल शॉप पर आया था। इसी दौरान उसने गाड़ी खड़ी की और खुद दवाई लेने चला गया। 

गाड़ी स्टार्ट थी और अचानक गाड़ी से धुआं निकलने लगा। देखते ही देखते कार में आग लग गई और आग ने पूरी तरह से कार को घेर लिया। आग पर काबू पाने की कोशिश की गई थी लेकिन आग पर काबू नहीं पाया गया। फायर ब्रिगेड की गाड़ी ने पहुंचकर आग पर काबू पाया। एएसआई गुरमीत ने बताया कि आग कैसे लगी अभी इसका पता नहीं चल पाया है। ड्राइवर बाल-बाल बच गया। 

विज्ञापन
Trending Videos
विज्ञापन

सड़क पार रहे व्यक्ति को बस ने मारी टक्कर

हलवारा के 61 वर्षीय किसान मक्खन सिंह को पीआरटीसी बठिंडा डिपो की बस ने स्थानीय बस अड्डे के समीप टक्कर मार दी। इस दुर्घटना मे गंभीर रूप से घायल मक्खन सिंह ने अस्पताल पहुंचने से पहले रास्ते में दम तोड़ दिया। थाना सुधार की पुलिस ने मृतक मक्खन सिंह के बेटे जगविंदर सिंह की शिकायत पर बस ड्राइवर हरभजन सिंह के खिलाफ मुकदमा दर्ज कर दिया है। 

जांच अधिकारी एएसआई लखवीर सिंह ने बताया कि आरोपी बस ड्राइवर को गिरफ्तार कर बस को कब्जे मे ले लिया गया है। मृतक के शव का सिविल अस्पताल सुधार मे पोस्टमार्टम करवाया जा रहा है। शिकायतकर्ता जगविंदर सिंह ने बताया कि उसके पिता मक्खन सिंह बीमार चल रहे थे। वह उनको डॉक्टर के पास ले जा रहा था। 

हलवारा बस अड्डे के समीप जैसे ही वो दोनों सड़क पार करने लगे तो रायकोट से लुधियाना जा रही बस ने पिता मक्खन सिंह को टक्कर मार दी। वो खुद बड़ी मुश्किल से बस की चपेट मे आने से बचा। ड्राइवर बस छोड़कर फरार हो गया। हालांकि बाद में पुलिस ने उसे गिरफ्तार कर लिया। इस दौरान अस्पताल ले जाते हुए उसके पिता मक्खन सिंह ने रास्ते में दम तोड़ दिया।

ट्रेन से टकराकर नौजवान की मौत
लुधियाना के गुरुद्वारा दुखनिवारण साहिब के पास देर शाम लाइन पार करते समय ट्रेन की टक्कर से एक नौजवान की दर्दनाक मौत हो गई। सूचना पाकर मौके पर पहुंचे जीआरपी के सब इंस्पेक्टर बीरबल कुमार ने शव को कब्जे में लेकर मामले की जांच व मृतक की शिनाख्त के प्रयास शुरू कर दिए हैं। जीआरपी के मुलाजिम देर शाम तक मृतक के हुलिए और उसके कपड़ों के आधार पर आसपास के इलाकों में पूछताछ में जुटे थे। 
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें