फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम तोड़ने की कोशिश करते तीन गिरफ्तार, एक फरार

Sun, 11 Sep 2016 10:12 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, लुधियाना
विज्ञापन
अरेस्‍ट
विज्ञापन
विभिन्न बैंकों के एटीएम तोड़ने की कोशिश करने वाले गिरोह के तीन सदस्यों को थाना फोकल प्वाइंट पुलिस ने गिरफ्तार करने में सफलता हासिल की है। गिरोह का एक सदस्य फरार हो गया। पुलिस ने आरोपियों को इलाके में ही एटीएम तोड़ने की कोशिश के दौरान गिरफ्तार किया। 
विज्ञापन


पुलिस ने गिरफ्तार आरोपियों के कब्जे से 12 बोर की एक देसी पिस्तौल, तीन कारतूस, 315 बोर की एक पिस्तौल और वारदात में इस्तेमाल किए जाने वाले मोटरसाइकिल बरामद किए हैं। पुलिस ने लक्ष्मण नगर निवासी अर्जुन, श्री निवास और मोहल्ला प्रेम नगर के रहने वाले केसर प्रकाश के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को रविवार को अदालत में पेश किया, जहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर रही है। 

एडीसीपी 2 डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि इलाके में एटीएम तोड़ने की कोशिश की काफी वारदात होने लगी थी। कुछ दिन पहले लुटेरों की तरफ से एटीएम के सिक्योरिटी गार्ड को बंधक बना कर एटीएम तोड़ने की कोशिश की गई, लेकिन पीसीआर बाइक के सायरन की आवाज सुन कर आरोपी वहां से फरार हो गए। पुलिस ने इन वारदात को हल करने के लिए स्पेशल आपरेशन चलाया।
विज्ञापन


पुलिस को आरोपियों के बारे में सूचना मिली। पुलिस ने उनका पीछा किया। इससे अंजान आरोपियों ने एक एटीएम तोड़ने की कोशिश की तो पुलिस ने आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों का एक साथी पुलिस को धक्का देकर फरार हो गया। आरोपियों के कब्जे से हथियार भी बरामद किए गए हैं।

डॉ. संदीप गर्ग ने कहा कि आरोपी मूल रुप से उत्तरप्रदेश के अलग अलग जिलों के रहने वाले हैं। वह यहां पर किराए के मकानों में रहते है। उन्होंने कहा कि मकान मालिकों ने इनकी किसी थाने में वेरिफिकेशन भी नहीं करवा रखी थी। पुलिस अब उनके खिलाफ अलग से कानूनी कार्रवाई करेगी। उन्होंने कहा कि पुलिस यह भी जांच कर रही है कि आरोपी हथियार कहां से और किस व्यक्ति से लाए थे। 
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें