फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुटेरा गैंग के तीन और वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्य काबू

Thu, 09 Jun 2016 09:45 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
गिरफ्तार
विज्ञापन
जिला पुलिस ने लुटेरा गैंग के तीन सदस्यों और वाहन चोर गिरोह के 2 सदस्यों को काबू किया है। एसपी सिटी देसराज ने वीरवार को प्रेसवार्ता में बताया कि आरोपियों से चोरी की छह बाइक बरामद की गई हैं। 
विज्ञापन


उन्होंने बताया कि उक्त गिरोह का सरगना मैकेनिक है। कोतवाली पुलिस को सुलखन सिंह ने बताया कि वह ट्रैक्टर-ट्रॉलियों पर प्याज बेचने का काम करता है और रात के समय मानसा रोड ओवरब्रिज के नीचे रहता है। बीती 5 जून की रात को करीब 11:30 बजे उनके पास मोटरसाइकिल पर सवार होकर चार नौजवान आए। वे उससे हथियार के बल पर पर्स छीन कर ले गए। उसमें आधार कार्ड और कुछ रुपये थे। 

एसपी सिटी ने बताया कि उक्त मामले की जांच करते हुए पुलिस ने बलजीत सिंह निवासी बादल रोड, तलविंदर सिंह निवासी रामदास नगर, संजय कटारिया निवासी गुरु की नगरी और जश्नदीप जैफी पर केस दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी बलजीत सिंह, जश्नदीप जैफी व संजय कटारिया को गिरफ्तार कर उनके पास से पर्स समेत छीने रुपये और आधार कार्ड के अलावा वारदात में प्रयोग की मोटरसाइकिल बरामद की है।
विज्ञापन


आरोपी तलविंदर सिंह फरार है। एसपी सिटी देसराज ने बताया कि आरोपी बलजीत सिंह पर चूरापोस्त तस्करी का मामला दर्ज है। वहीं संजय कटारिया पर चूरापोस्त तस्करी के अलावा स्क्रैप का टैक्स चोरी करने के आरोप में मामले दर्ज हैं। 

एसपी सिटी देसराज ने बताया कि एक अन्य मामले में थाना सिविल लाइन पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान घोड़ा वाला चौक के पास से जसप्रीत जस्सी और हैप्पी निवासी चंदसर बस्ती को काबू किया गया। पूछताछ में सामने आया कि जस्सी ऑटो मैकेनिक है। जिसने गिरोह बना रखा है।

उक्त दोनों आरोपी वाहन चोरी करने के बाद उनके पार्ट्स खोलकर बेचने का धंधा करते हैं। इसके अलावा मोटरसाइकिल की नंबर प्लेटें बदलकर उन्हें भी बेच देते थे। आरोपियों के पास से पुलिस ने चोरी के 3 स्पलैंडर प्लस, 1 यमाहा व 2 सीटी-100 मोटरसाइकिल बरामद की हैं।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें