फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कपूरथला में एनआरआई महिला से 20 लाख ठगे

Thu, 09 Jun 2016 09:43 PM IST
ब्यूरो, अमर उजाला/अमृतसर
विज्ञापन
धोखाधड़ी - फोटो : dummy picture
विज्ञापन
थाना सदर पुलिस ने इंग्लैंड निवासी महिला से अदालत का फैसला उसके पक्ष में करवाने के नाम पर लाखों रुपये ठगने के आरोप में एक व्यक्ति पर धोखाधड़ी का केस दर्ज किया है।
विज्ञापन


बलजिंदर कौर पत्नी वरिंदर सिंह मूल निवासी इंग्लैंड हाल निवासी काला संघिया ने बताया कि उनकी पारिवारिक जमीन का केस फिल्लौर कोर्ट में चल रहा था। उसके वकील के पास मनु शर्मा निवासी मोहल्ला मोहब्बत मिला और कहने लगा कि वह अदालत में उनके पक्ष में फैसला करवा देगा, लेकिन इस काम में 24 लाख रुपये का खर्च आएगा। उसने आरोपी को अलग-अलग समय में पेमेंट दी, लेकिन न तो आरोपी ने अदालत से फैसला करवाया और न ही पैसे लौटाए। 

एसएसपी ने एसपी मुख्यालय को जांच सौंपी। इसमें दस्तावेजों के आधार पर पाया गया कि आरोपी ने महिला से अदालत के नाम पर 20 लाख रुपये ठगे हैं। इस आधार पर थाना सदर की पुलिस ने आरोपी के खिलाफ धोखाधड़ी का केस दर्ज कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें