पठानकोट के बार्डर इलाके से नशीला पदार्थ लाकर पंजाब के विभिन्न शहरों में सप्लाई करने के आरोपी एक तस्कर को थाना डिवीजन दो की पुलिस ने गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपी को गिल रोड पर नाकाबंदी के दौरान गिरफ्तार किया। आरोपी के कब्जे से 340 ग्राम चरस बरामद की गई है। पुलिस ने मंजीत नगर के रहने वाले मोहन सिंह के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपी को वीरवार को अदालत में पेश किया गया, जहां से उसे दो दिन के रिमांड पर भेज दिया गया।
जांच अधिकारी शमशेर सिंह ने बताया कि पुलिस पूछताछ में आरोपी ने बताया कि वह कोई कामधंधा नहीं करता है। पैसे कमाने के चक्कर में उसने नशीला पदार्थ सप्लाई करना शुरू कर दिया। आरोपी बार्डर एरिया से सस्ते भाव में नशीला पदार्थ लाकर महंगे भाव में आगे सप्लाई करता था। बुधवार को भी आरोपी किसी को नशा सप्लाई करने जा रहा था।