फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कारगिल सैनिक दूल्हे की बहनों से छेड़छाड़ के बाद बारातियों पर हमला, कई जख्मी

Thu, 01 Dec 2016 06:11 PM IST
टीम डिजिटल, अमर उजाला, कानपुर
विज्ञापन
पुलिस की मौजूदगी में पूरी हुईं शादी की रस्में
विज्ञापन
दूल्हे की बहनों से छेड़छाड़ करने का विरोध करने पर में ग्रामीणों ने बारीतियों पर लाठी डंडो से हमला कर लहूलुहान कर दिया। मारपीट में 10 से ज्यादा बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं जेवर लूटने का आरोप भी लगाया गया है। मारपीट से शादी समारोह के दौरान भगदड़ मच गई। जिससे भावरे नहीं पड़ पाईं। सिपाही दूल्हे ने आठ लोगों के खिलाफ घटना की तहरीर दे दी है। गुरुवार सुबह पुलिस की देखरेख में भांवरें पड़ी। 
विज्ञापन

महोबा थाना खरेला के ग्राम पहरेथा निवासी प्रभुदयाल ने अपने बेटे सुखराम राजपूत की शादी कोतवाली चरखारी के ग्राम गोरखा में तय कर दी थी। सुखराम कारगिल में सैनिक के पद पर तैनात है। बुधवार की रात को सैनिक सुखराम की बारात गोरखा गांव पहुंची।  तभी भोजन के दौरान गांव के कुछ लोगों ने दूल्हे की बहनों के साथ छेड़छाड़ शुरू कर दी। जिससे बारातियों का ग्रामीणों से विवाद हो गया। विवाद बढ़ने पर लड़की पक्ष के लोगों से समझाबुझाकर मामला शांत करा दिया। जयमाला के बाद कुछ बाराती जनवासे में आराम करने चले गए। तभी आठ लोगों ने चारपाई पर लेटे बारातियों पर लाठी डंडों से हमला कर लहूलुहान कर दिया। इससे दूल्हा का बहनोई प्रेमचंद्र, रामकुमार सहित कई बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए। 
बारातियों की मारपीट की खबर लगते ही रात में भांवरों का कार्यक्रम रुक गया। सैनिक ने गुरुवार सुबह कोतवाली चरखारी में रामनारायण, कृपाल, राजू, सुरेश कुमार सहित आठ लोगों के खिलाफ मारपीट कर लूटपाट किए जाने की तहरीर दे दी है। गुरुवार को ही पुलिस की देखरेख में शादी संपन्न कराई गई। पुलिस मामले की जांच पड़ताल में जुट गई है।
विज्ञापन
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें