फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भर्ती घोटाले का मास्टरमाइंड अकाली पार्षद हिमाचल से काबू

Mon, 27 Jun 2016 09:19 PM IST
ब्यूरो/अमर उजाला, बठिंडा
विज्ञापन
Absconding Ahmedabad serial blasts (2008) accused Nasir Rangrej arrested
विज्ञापन
प्रदेश के विभिन्न विभागों में हुए भर्ती घोटाले के अहम सूत्रधार मलोट के अकाली पार्षद शाम लाल को विजिलेंस ने सोमवार को गिरफ्तार कर लिया। हालांकि विजिलेंस ने इस बारे में कोई अधिकारिक तौर पर पुष्टि नहीं की है। 
विज्ञापन


अकाली पार्षद के बाद अब इस मामले के दूसरे सूत्रधार गांव कोठे चेत सिंह वाला के सरपंच मनजीत सिंह बिट्टू की गिरफ्तारी के लिए विजिलेंस विभाग उसके ठिकानों पर छापामारी कर रहा है। 

सूत्रों के अनुसार प्रदेश के विभिन्न विभागों में लाखों रुपये लेकर नौकरी दिलाने वाले अकाली पार्षद शाम लाल को सोमवार दोपहर को  विजिलेंस ने हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया। अकाली पार्षद की गिरफ्तारी विजिलेंस के लिए काफी अहम मानी जा रही है। क्योंकि अब विजिलेंस की पूछताछ के दौरान कई अहम खुलासे हो सकते हैं। 
विज्ञापन


सूत्रों ने बताया कि अकाली पार्षद शाम लाल को मुक्तसर से संबंधित एक अकाली नेता ने ही दो दिन पहले सरकारी तंत्र के जरिये हिमाचल भेजा था। इसकी सूचना मिलने पर विजिलेंस ने सोमवार को उक्त आरोपी को हिमाचल से गिरफ्तार कर लिया। 

कई बडे़ अकाली नेताओं और अफसरों पर अब गिर सकती है गाज
विजिलेंस की ओर से भर्ती अकाली पार्षद की गिरफ्तारी होने के बाद कई उन बडे़ अकाली नेताओं की धड़कने तेज हो गई हैं, जिनके संपर्क में अकाली पार्षद था। उनके जरिये उसने रुपये ले देकर लोगों को सरकारी नौकरी दिलाई थीं।

इसके अलावा अब भर्ती घोटाले से जुडे़ उन अफसरों पर भी गाज गिर सकती है, जिन्होंने शाम लाल से मोटी रकम लेकर अयोग्य उमीदवारों को अपने विभागों में नौकरी ज्वाइन करवाई थी।
विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें