फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

लुधियाना: घरेलू विवाद में एएसआई ने भाई को पुलिस के सामने गोली मारी, घायल को अस्पताल तक नहीं ले गई पुलिस

Wed, 28 Apr 2021 02:38 PM IST
निवेदिता वर्मा संवाद न्यूज एजेंसी, लुधियाना (पंजाब)

सार

बिल्डिंग मैटीरियल का काम करने वाले वरिंदर कुमार ने एएसआई विजय कुमार को उठाया और उसी की नैनो कार में डाल कर डीएमसी अस्पताल ले गया।  
विज्ञापन
लुधियाना में वारदात के बाद मौके पर मौजूद लोग। - फोटो : संवाद न्यूज एजेंसी
विज्ञापन

विस्तार
वॉट्सऐप चैनल फॉलो करें

लुधियाना के हैबोवाल की गोपाल नगर पुली पर पंजाब पुलिस के एएसआई का अपने भाई एएसआई के साथ घरेलू बात को लेकर झगड़ा हो गया। इसी दौरान गुस्साए पंजाब पुलिस के एएसआई ने सरकारी पिस्तौल से अपने भाई को गोली मार दी। उसके बाद एक गोली हवा में चलाकर फरार हो गया। हैरानी की बात यह है कि वहां पंजाब पुलिस के बाकी मुलाजिम और सीनियर अधिकारी भी खड़े थे, लेकिन आरोपी वारदात को अंजाम देकर फरार हो गया। 
विज्ञापन


एएसआई विजय कुमार नगर निगम में तैनात है। उसका भाई जनकराज पंजाब पुलिस में बतौर एएसआई पीएयू थाने में तैनात है। दोनों भाईयों का घरेलू झगड़ा चल रहा था। विजय कुमार पवित्र नगर में रहता है, जबकि एएसआई जनकराज हकीकत नगर का रहने वाला है। बुधवार को नगर निगम की टीम ने गोपाल नगर पुली पर अवैध निर्माण गिराना था। नगर निगम की टीम अपने साथ पुलिस फोर्स भी ले गई थी। एएसआई जनकराज को पता चल गया कि विजय पुली पर मौजूद था।


वह अपनी जिप्सी पर सवार होकर वहां पहुंचा। दोनों भाईयों के बीच वहां फिर कहासुनी हो गई। इसी दौरान उनकी बहन एक्टिवा पर वहां पहुंची। उसने बीच बचाव की कोशिश की, लेकिन दोनों भाईयों ने किसी की नहीं सुनी। विवाद से गुस्साए एएसआई जनकराज ने अपनी सरकारी पिस्तौल निकाली और विजय को गोली मार दी। गोली विजय के पेट के पास लगी और वह गिर गया। इसके बाद जनकराज हवा में गोली चलाकर फरार हो गया।
विज्ञापन
विज्ञापन

मौके पर मौजूद थे कई पुलिसकर्मी

जब यह वारदात हुई तो वहां पंजाब पुलिस के काफी मुलाजिम मौजूद थे लेकिन किसी ने भी एएसआई जनकराज को काबू करने की कोशिश नहीं की और आरोपी वहां से फरार होने में कामयाब हो गया। इससे भी हैरानी की बात यह है कि घायल एएसआई वहां पड़ा रहा लेकिन वहां मौजूद मुलाजिम उसे भी अस्पताल लेकर नहीं गए।  

युवक ने दिखाई दिलेरी, अकेला अस्पताल ले गया घायल को
जब पुलिस मुलाजिम घायल को अस्पताल ले जाने के लिए नहीं उठा रहे थे तो वहां बिल्डिंग मैटीरियल का काम करने वाले वरिंदर कुमार उर्फ गिन्नी ने एएसआई विजय कुमार को उठाया और उसी की नैनो कार में डाल कर डीएमसी अस्पताल ले गया। वहां उसकी हालत खतरे से बाहर बनी हुई है।

क्या कहते है सीनियर पुलिस अधिकारी
ज्वाइंट पुलिस कमिश्नर दीपक पारिक ने बताया कि दोनों भाईयों में आपसी विवाद था। जिसे लेकर दोनों की कहासुनी हो गई और एएसआई जनकराज ने भाई को गोली मार दी। आरोपी अभी फरार है। उसकी तलाश की जा रही है। जल्द ही उसे काबू कर लिया जाएगा।
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें