फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पढ़ाई बेस पर कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे 16.70 लाख

विज्ञापन
विज्ञापन
पढ़ाई के लिए कनाडा भेजने के नाम पर ऐंठे 16.70 लाख
विज्ञापन

ठग ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ थाना सदर में हुआ मामला दर्ज
आरोपियों की तलाश में जुटी है थाना सदर की पुलिस, अभी है फरार
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पढ़ाई बेस पर युवती को कनाडा भेजने के नाम पर उसके परिजनों से 16.70 लाख रुपये की ठगी मारने वाले ठग ट्रेवल एजेंट दंपति के खिलाफ थाना सदर की पुलिस ने मामला दर्ज किया है। पुलिस ने जस्सोवाल सूदा की रहने वाली सरबजीत कौर की शिकायत पर मोहाली फेस पांच स्थित इंटरनेशनल एजुकेशन के मालिक एकम सिंह और उसकी पत्नी बलजिंदर कौर के खिलाफ धोखाधड़ी के साथ साथ इमिग्रेशन एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस आरोपियों की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

सरबजीत कौर द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह अपनी बेटी को विदेश में भेजना चाहती थी। किसी के जरिए उसकी मुलाकात आरोपियों के साथ हुई। मुलाकात के दौरान उसने अपनी बेटी मंजोत कौर को पढ़ाई बेस पर कनाडा भेजनेकी बात की। आरोपियों के साथ उनका 16.70 लाख रुपये में सौदा तय हो गया। तय सौदे के मुताबिक आरोपियों ने उसे पैसे भी दे दिए। जिसके बाद आरोपियों ने टाल मटोल करना शुरु कर दिया। जब पीड़िता ने अपने पैसे मांगे तो आरोपियों ने धमकियां देकर साफ तौर पर पैसे वापिस देने से इंकार कर दिया। जिसके बाद पीड़िता ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। पुलिस द्वारा मामले की जांच के बाद आरोप सही पाए गए। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। जांच अधिकारी ने बताया कि आरोपी अभी पुलिस गिरफ्त से बाहर है। उन्हें जल्द ही गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें