फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

नकाबंदी दौरान पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई गाड़ी

विज्ञापन
विज्ञापन
पुलिस मुलाजिम पर चढ़ाई कार
विज्ञापन

दुगरी एमजीएम स्कूल के पास लगा हुआ था नाका
आरोपी चालक पर ड्यूटी में बाधा डालने का केस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
दुगरी इलाके में स्थित एमजीएम स्कूल के बाहर लगे नाके के दौरान कांस्टेबल ने कार चालक को रुकने का इशारा किया। चालक ने कार रोकने की बजाए उल्टा उसके पैर पर चढ़ा दी और बाहर आकर उस पर रौब दिखाने लगा। घायल कांस्टेबल ने बाकी मुलाजिमों की मदद से आरोपी को पकड़ लिया। थाना दुगरी में उक्त आरोपी के खिलाफ शिकायत दी। इसके बाद पुलिस ने आरोपी कार चालक अमन गोयल के खिलाफ सरकारी ड्यूटी में बाधा डालने का मामला दर्ज कर काबू कर लिया है।
विज्ञापन

पुलिस को दी गई शिकायत में कांस्टेबल सुच्चा सिंह ने बताया कि वह आईआरबी में तैनात है। दुगरी इलाके में लगे नाकाबंदी दौरान उसकी स्पेशल ड्यूटी लगाई गई थी। एमजीएम स्कूल के सामने नाके पर वाहनों और दो-पहिया वाहनों की चेकिंग चल रही थी। इस दौरान उसने एक डस्टर कार को रुकने का इशारा किया। डस्टर चालक ने रुकने की बताए उसके पैर पर ही कार चढ़ा दी। तब साथी मुलाजिमों की मदद से उसे पकड़ लिया गया। कार से बाहर निकल कर चालक उन पर रौब झाड़ने लगा। उधर, जांच अधिकारी एएसआई ज्ञान सिंह का कहना है कि आरोपी कार चालक अमन गोयल को मौके पर पकड़ कर उसके खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें