फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फैक्टरी में काम करने वाली युवती के साथ किया दुराचार

विज्ञापन
विज्ञापन
युवती को बहला फुसलाकर रेप
विज्ञापन

क्रासर
आरोपी की भाभी, दोस्त और उसकी पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज
सभी आरोपी पुलिस गिरफ्त से बाहर, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
अपने साथ फैक्टरी में काम करने वाली एक युवती को बहला फुसलाकर युवक उसे भाभी के घर ले गया और दुराचार किया। युवती ने किसी तरह से इसकी जानकारी अपने परिजनों को दी। परिजनों ने थाना डिवीजन सात में शिकायत दर्ज करवाई। पुलिस ने युवती की शिकायत पर संजय प्रसाद, उसकी भाभी, उसके दोस्त शुभम और दोस्त आशु की पत्नी के खिलाफ मामला दर्ज किया है। आरोपियों की तलाश में छापामारी की जा रही है।
विज्ञापन

युवती ने पुलिस को दी शिकायत में बताया कि वह इलाके में ही स्थित एक निजी फैक्टरी में पैकिंग का काम करती है। आरोपी संजय प्रसाद वहां पर बतौर मैनेजर काम करता है। आरोपी उस पर बुरी नजर रखता था। आरोपी अपने दोस्त और उसकी पत्नी की मदद से उसे भाभी के घर ले गया। इतना ही नहीं आरोपियों ने उसे धमकियां भी दीं कि वह इस बारे में किसी को न बताए। आरोपी ब्लैकमेल कर कई बार उसे वहां ले गया और दुराचार किया। थाना डिवीजन सात के एसएचओ सब इंस्पेक्टर प्रवीण रणदेव ने बताया कि आरोपियों के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया गया है। आरोपी अभी पुलिस की गिरफ्त से बाहर है। उनकी तलाश में छापामारी की जा रही है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। उधर, पुलिस ने पीड़ित का मेडिकल कराने की प्रक्रिया भी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें