फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पंजाब पुलिस के सस्पेंड हेड कांस्टेबल से 32 लाख की हेरोइन बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
सस्पेंड हेड कांस्टेबल हेरोइन समेत गिरफ्तार
विज्ञापन

पुलिस ने आरोपी की महिला साथी को दबोचा
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एसटीएफ की टीम ने चार महीने पहले सस्पेंड किए गए हेड कांस्टेबल और उसकी महिला साथी को हेरोइन समेत गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की है। थाना मोती नगर की पुलिस ने सस्पेंड हेड कांस्टेबल पवन कुमार और उसकी महिला साथी गांव तलवंडी नौबाद की रहने वाले कुलवंत कौर उर्फ कंतो के खिलाफ एनडीपीएस एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस ने दोनों आरोपियों को अदालत में पेश किया, जहां से दोनों को पुलिस रिमांड पर भेज दिया। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
एसटीएफ लुधियाना इंचार्ज सब इंस्पेक्टर हरबंस सिंह ने बताया कि पुलिस ने पार्टी ने सेक्टर 39 में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान आरोपी पवन कुमार वहां से गुजर रहा था। उसके साथ आरोपी महिला भी थी। पुुलिस ने आरोपी को शक आधार पर रोका। तलाशी के दौरान दोनों के कब्जे से 65 ग्राम हेरोइन बरामद की। पूछताछ में पता चला कि आरोपी कमिश्नरेट लुधियाना में बतौर हेड कांस्टेबल तैनात था। उसे करीब चार महीने पहले ही सस्पेंड किया गया था।
विज्ञापन
विज्ञापन

आरोपी पवन कुमार के खिलाफ पहले भी थाना दाखा में हत्या के प्रयास का मामला दर्ज है। इसके अलावा आरोपी के खिलाफ जचगरांव के एनआरआई थाने में भी एक एनआरआई से उसके भाई को पासपोर्ट निकलवा कर कनाडा भेजने के नाम पर पांच लाख रुपये लेने का मामला दर्ज है। आरोपीकुलवंत कौर के खिलाफ भी नशा तस्करी का मामला दर्ज है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी है कि आरोपी नशीला पदार्थ कहां से लाकर किसे सप्लाई करते थे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें