फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

धुंध में तेज रफ्तार वैन ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 6 घायल

विज्ञापन
विज्ञापन
धुंध में तेज रफ्तार वैन ट्रैक्टर ट्राली से टकराई, 6 घायल
विज्ञापन

गांव जज्ल के पास हुआ हादसा, सभी अस्पताल में दाखिल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
तलवंडी साबो के अधीन पड़ते गांव जज्ल के पास शुक्रवार सुबह धुंध में तेज रफ्तार अकाल एकेडमी के वैन चालक ने ट्रैक्टर ट्राली को टक्कर मार दी। हादसे में छह लोग जख्मी और दोनों वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। ट्राली सवार घायलों की पहचान नरदेव कौर, गुरदेव कौर व करणप्रीत सिंह और वैन सवार नरिंदर जीत सिंह, परविंदर सिंह और एकमजोत सिंह के तौर के पर हुई है। उनको स्थानीय सिविल अस्पताल और स्कूली बच्चों को निजी अस्पताल में दाखिल करवाया गया है।
तलवंडी निवासी जंटा सिंह अपने खेत में नरमा चुगने के लिए ट्रैक्टर ट्राली करीब पांच महिलाओं और एक छोटे बच्चे समेत जा रहा था। उसने अपनी ट्रैक्टर-ट्राली को गांव जज्ल रोड से खेत की ओर मोड़ा तो पीछे से तेेज रफ्तार से आई वैन ने ट्राली में टक्कर मार दी। इससे ट्राली पलट गई और उसमें सवार दो महिलाएं और एक बच्चे समेत उसको भी चोटें लगी हैं। उसने बताया कि हादसे के बाद वैन चालक फरार हो गया। जंटा ने बताया कि वैन में करीब 15-20 बच्चे और उनके परिजन सवार थे।
विज्ञापन


‘अकाल एकेडमी में अखंड पाठ के लिए जा रहे थे बच्चे’
सूत्रों से पता चला है कि अकाल एकेडमी जगा राम तीर्थ में अखंड पाठ खुलवाया था। इसके चलते एकेडमी के प्रबंधकों ने बच्चों को अपने परिजनों समेत अखंड पाठ में शामिल होने बुलाया था। इस बारे में जब अकाल एकेडमी की प्रिंसिपल से संपर्क साधा गया तो उन्होंने कहा कि उन्होंने न तो बच्चों और न ही उनके परिजनों को स्कूल बुलाया था।

पुलिस पर वैन चालक पर कार्रवाई न करने का आरोप
समाजसेवी सुखपाल ने आरोप लगाया कि तलवंडी पुलिस ने अकाल एकेडमी के वैन चालक के खिलाफ कार्रवाई करने के बजाय दोनों पार्टियों में राजीनामा करवाने को पहल दी। वहीं नियमों के अनुसार वैन चालक और स्कूल प्रबंधकों पर कानूनी कार्रवाई होनी चाहिए थी। समाजसेवी जसपाल सिंह का कहना है कि स्कूल प्रबंधक जिला प्रशासन और शिक्षा विभाग की कार्रवाई से बचने के लिए मुकर रहे हैं। वहीं बच्चे और उनके परिजन कह रहे हैं कि उनको स्कूल प्रबंधकों ने अखंड पाठ में शामिल होने के लिए बुलाया था। थाना तलवंडी साबो प्रभारी मनोज कुमार से संपर्क साधा गया तो फोन नहीं उठाया।

ट्राली चालक की सूझबूझ से बड़ा हादसा होने से बचा
समय पर तेज रफ्तार वैन पर नजर पड़ने से चालक ने भी बढ़ाई ट्राली की स्पीड
भारत भूषण मित्तल
बठिंडा।
तलवंडी साबो में शुक्रवार सुबह ट्राली चालक जंटा सिंह की सूझबूझ से एक बड़ा हादसा होने से बच गया। अगर वह समय रहते ट्राली आगे न करता तो शायद हादसे में भी बठिंडा हादसे की तरह मासूमों को अपनी जान गंवानी पड़ती।
जंटा सिंह ने बताया कि जब वह मेन रोड से अपनी ट्राली को खेत की ओर मोड़ रहा था तो उसकी नजर तेज रफ्तार पीछे से आ रही स्कूल वैन पर पड़ी। इसके चलते उसने अपनी ट्राली की स्पीड एकदम बढ़ा दी। इसके बावजूद वैन इतनी तेज थी कि उसकी ट्राली को पीछे से टक्कर मार दी। इसके चलते ट्राली भी पलट गई। उसने बताया कि स्कूल वैन और ट्राली में सवार लोगों को बाहर निकालने में सहायता करने के बजाय वैन चालक फरार हो गया।
विज्ञापन

अकाल एकेडमी और पुलिस कर्मियों पर होगी कार्रवाई : डीसी
डिप्टी कमिश्नर दीप्रवा लाकरा ने कहा कि सरकारी आदेश न मानने वाली अकाल एकेडमी और स्कूल वैन चालक पर कार्रवाई की जाएगी। पुलिस की ओर से राजीनामा करवाए जाने संबंधी डीसी ने कहा कि वह इस बात की जांच करवाएंगे। ऐसा करने वाले पुलिस कर्मियों के खिलाफ कार्रवाई के लिए एसएसपी को आदेश दिए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें