फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

किसान का धान बेचकर आढ़ती हुआ फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
किसान का धान बेचकर आढ़ती रफूचक्कर
विज्ञापन

संगरूर।
धूरी में एक आढ़ती किसान को फर्जी चेक थमाकर फसल एजेंसी को बेचकर रफूचक्कर हो गया। किसान को इसका पता उस समय चला जब उसने आढ़ती की ओर से दिया गया चेक बैंक में लगाया। चेक बाउंस हो गया। पुलिस ने आढ़ती के खिलाफ मामला दर्ज कर तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन

जानकारी के मुताबिक गांव मूलोवाल निवासी किसान जीत सिंह ने अपना धान आढ़ती सतनाम सिंह को बेचा था। आढ़ती ने उसे एक लाख 28 रुपये का चेक दिया था। इसे कैश कराने की तिथि 6 नवंबर थी। जब किसान चेक लेकर बैंक गया तो उसके पैरों तले जमीन खिसक गई। चेक बाउंस हो गया। इसके बाद आढ़ती ने तुरंत आढ़ती के फोन पर संपर्क किया लेकिन फोन स्विच ऑफ था। घबराया किसान जब आढ़ती की दुकान पर गया तो दुकान पर ताला लगा हुआ था। आखिरकार किसान ने इस बारे में धूरी पुलिस को सूचित किया। पुलिस ने किसान की शिकायत के आधार पर आढ़ती सतनाम सिंह के खिलाफ मामला दर्ज करके तलाश शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें