फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

दोस्त के एडमिट कार्ड पर लगाई खुद की फोटो और बैठ गया पेपर देने

विज्ञापन
विज्ञापन
दोस्त की जगह दे रहा था पेपर, पकड़ा गया
विज्ञापन

सीबीएसई के दसवीं कक्षा का पेपर देने आया था आरोपी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। पुलिस डीएवी पब्लिक स्कूल में पढ़ाई करने वाले अपने दोस्त के एडमिट कार्ड पर खुद की फोटो लगा कर एक युवक पेपर देने के लिए बैठ गया। जब स्कूल प्रशासन को इसका शक हुआ तो उन्होंने युवक को काबू कर लिया। जिसके बाद इसकी जानकारी थाना डिविजन आठ की पुलिस को दी। पुलिस ने सिविल लाइन स्थित डीएवी पब्लिक स्कूल में सेंटर सुपरिंटेंडेंट अनु वर्मा की शिकायत पर मोहन नगर काली सड़क निवासी साहिल मल्होत्रा के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपी को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से उसे जेल में भेज दिया।
विज्ञापन

अनु वर्मा द्वारा पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह बतौर सेंटर सुपरिटेडेंट तैनात है। दसवीं कक्षा का सीबीएसई का सोशल साइंस का पेपर चल रहा था। आरोपी साहिल मल्होत्रा अपने दोस्त हिमांशु मेहता की जगह पर पेपर देने के लिए बैठा था। आरोपी इतना शातिर था कि उसने हिमांशु की तरह खुद एनक लगाई और उसके एडमिट कार्ड पर अपनी फोटो चिपका कर पेपर दे रहा था। जब सभी बच्चों के पेपर की चेकिंग की गई तो एडमिट कार्ड से अध्यापकों को शक हुआ। जिसके बाद उन्होंने सुपरिंटेंडेंट अनु वर्मा को बताया। तब पता चला कि आरोपी खुद एक प्राइवेट कंपनी में काम करता है और अपने दोस्त की खातिर पेपर देने के लिए बैठा था। जांच अधिकारी शीश पाल ने बताया कि आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है। अब जांच की जा रही है कि आरोपी दोस्ती की खातिर बैठा था या उसे पैसे मिले थे। उन्होंने कहा कि यह भी जांच चल रही है कि कहीं हिमांशु की जगह साहिल को बिठाने में किसी स्कूल वाले की मिलीभगत तो नहीं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें