फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

खरीददारी कर जा रही महिला का बाइक सवारों ने छीना पर्स

विज्ञापन
विज्ञापन
बाइकसवारों ने महिला का छीना पर्स
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रिश्तेदार महिला के साथ खरीददारी कर घर जा रही हैबोवाल कलां की रहने वाली सोनिया का पक्खोवाल रोड पर बाइक सवार दो युवक पर्स छीनकर फरार हो गए। सोनिया ने की सूचना पर थाना डिविजन पांच की पुलिस मौके पर पहुंची। आरोपी सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गए हैं। पुलिस ने फुटेज कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है।
विज्ञापन

सोनिया ने पुलिस को दिए बयान में बताया कि वह अपनी रिश्तेदार महिला के साथ घुमारमंडी में खरीददारी करने के लिए आई थी। खरीददारी करने के बाद पक्खोवाल रोड पर कुछ सामान लेने के लिए जा रही थी। इसी दौरान नेहरू सिद्धांत केंद्र के पास बाइक सवार दो युवकों ने उसका पर्स छीन लिया। उसने उनका पीछा भी किया। आरोपी चकमा देकर फरार होने में कामयाब हो गए। सोनिया के अनुसार उसके पर्स में 15 से 20 हजार रुपये, एटीएम कार्ड और अन्य जरूरी दस्तावेज थे। एएसआई रछपाल सिंह ने बताया कि आरोपी सीसीटीवी में कैद हुए हैं। फुटेज कब्जे में ले ली गई है। जल्द ही आरोपियों का पता लगाकर उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें