नाबालिग को शराब पिलाई, 3 पर केस
आरोपियों में होटल का मालिक, मैनेजर, असिस्टेंट मैनेजर शामिल
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। नाबालिगों को शराब पिलाने की सूचना मिलने पर शनिवार शाम को कोतवाली पुुलिस ने मित्तल माल स्थित होटल बरू बखारा में छापामारी की। पुलिस ने मौके पर एक नाबालिग और दो युवतियां एवं एक युवक से पूछताछ की। नाबालिग समेत चारों का मेडिकल करवाने के बाद पुुलिस ने उन्हें चेतावनी देकर छोड दिया। पुलिस ने होटल के मालिक विशाल अरोड़ा, मैनेजर हरमनजीत शर्मा, असिस्टेंट मनेजर अनिल शर्मा के खिलाफ नाबालिगों को होटल में शराब पिलाने और जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।
थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर दविंदर सिंह ने बताया कि पुलिस को सूचना मिली थी कि मित्तल माल में स्थित होटल बरू बखारा में नाबालिगों को शराब पिलाई जाती है। इस पर पुलिस ने होटल में छापामारी। वहां से पुलिस ने दो युवतियों, एक युवक और एक नाबालिग को पूछताछ के लिए हिरासत में लिया । उन्होंने बताया कि जब इस बाबत होटल के मनेजर हरमनजीत से पूछताछ की गई तो वह गोलमोल बातें करने लगा।
थाना प्रभारी ने बताया कि नाबालिग समेत चारों का मेडिकल करवाने के लिए बाद उन्हें चेतावनी देकर छोड़ दिया। होटल के मालिक, मैनेजर और असिस्टेंट मनेजर के खिलाफ एक्साइज और जुवेनाइल एक्ट के तहत केस दर्ज किया गया है। एक्साइज विभाग के ईटीओ कुलविंदर वर्मा का कहना था कि वह मामले की रिपोर्ट बनाकर उच्चाधिकारियों के भेजेेंगे। इस के अलावा एक्साइज एक्ट के तहत होटल मालिक, मैनेजरों के खिलाफ कार्रवाई की जाएगी।