फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोर गिरोह के दो सदस्य काबू, तीसरा फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
चोर गिरोह के दो सदस्य गिरफ्तार, तीसरा फरार
विज्ञापन

शहरी एरिया में 20 से ज्यादा वारदात को दे चुके है अंजाम
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सर्द रातों का फायदा उठाकर सिटी एरिया में चोरी की वारदातों को अंजाम देने वाले गिरोह को पुलिस ने बेनकाब किया है। पुलिस ने गिरोह के दो सदस्यों को गिरफ्तार कर लिया है, जबकि उनका तीसरा साथी फरार होने में कामयाब रहा। पूछताछ के दौरान आरोपियों ने माना कि बीते कुछ समय में वह 20 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।
डिविजन नंबर 4 प्रभारी सुरिंदर चोपड़ा ने बताया कि पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान शक के आधार पर एक मोटरसाइकिल पर सवार दो युवाओं को रोका। मोटरसाइकिल सवार दोनों युवा पुलिस को देखकर भागने लगे। उन्हें पुलिस ने काबू कर लिया। उनकी पहचान इलाहीपुर थाना सदर सहारनपुर निवासी शफीक पुत्र रफीक और एजाज पुत्र अफजल के तौर पर हुई। इनका तीसरा साथी अमीर पुलिस को देखकर फरार होने में कामयाब रहा।
विज्ञापन
विज्ञापन

पूछताछ के दौरान आरोपियों ने बताया कि 27 दिसंबर को घड़ा भन मार्केट में स्थित दुआ निटवेयर का शटर तोड़ कर गल्ला चुरा लिया था। गल्ले को एक खाली जगह पर ले जाकर उससे 43 हजार रुपये निकाल लिए थे। पुलिस ने आरोपियों को साथ ले जाकर टिब्बा रोड पर खाली प्लाट से गल्ला बरामद कर लिया है। आरोपियों ने माना कि वह लगभग 20 से ज्यादा चोरी की वारदात को अंजाम दे चुके है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें