फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

भाई को मारने के लिए पानी की टंकी में मिलाया जहर

विज्ञापन
विज्ञापन
भाई को मारने के लिए पानी की टंकी में मिलाया जहर
विज्ञापन

पुलिस ने किया मामला दर्ज, पानी जांच के लिए भेजा
अमर उजाला ब्यूरो
संगरूर। भाई को जान से मारने के लिए सगे भाई ने पानी की टंकी में जहर मिला दिया लेकिन इसका पहले ही पता चल जाने से बचाव हो गया। पुलिस ने पानी के सैंपल भरकर जांच के लिए भेज दिए हैं। जहर मिलाने वाले के खिलाफ मामला दर्ज कर जांच शुरू कर दी गई है। घटना खनौरी के गांव चट्ठा गोबिंदपुरा की है।
मनप्रीत कौर पत्नी कुलदीप सिंह ने बताया कि उनका जेठ कर्मजीत सिंह शराब पीने का आदी है। वीरवार की रात उसके जेठ कर्मजीत सिंह ने धान वाली क्लोरो स्प्रे घर की छत पर रखी पानी वाली टंकी में मिला दी। जब वह सुबह उठकर पानी से हाथ मुंह धोने लगे तो देखा कि पानी का रंग सफेद था और उसमें से बदबू आ रही थी। उन्होंने तत्काल इसकी सूचना थाना खनौरी में दी।
विज्ञापन

उन्होंने बताया कि उनके जेठ कर्मजीत सिंह ने शराब का आदी होने के कारण अपने हिस्से की जमीन बेच दी। अब उसकी नीयत उनकी जमीन पर है। इसी कारण पहले भी उनका झगड़ा हो चुका है। इस कारण उसने पीने वाले पानी में जहर घोलकर उन्हें मारने की कोशिश की। शराब का आदी होने के कारण कर्मजीत सिंह की पत्नी व बच्चे उसे तीन साल पहले छोड़कर चले गए थे।
विज्ञापन

थाना खनौरी के सहायक थानेदार लखवीर सिंह ने बताया कि पुलिस ने कुलदीप सिंह के बयान के आधार पर कर्मजीत सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। साथ ही पानी को चेक करने के लिए सैंपल जांच के लिए भेज दिए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें