फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

विभिन्न दुकानों से मोबाइल फोन चोरी करने वाले पांच गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
तलाशी लेने पर मिले 12 मोबाइल, अदालत ने रिमांड पर भेजा
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
महानगर की दुकानों से मोबाइल चोरी करने वाले पांच आरोपियों को थाना जमालपुर की पुलिस ने जमालपुर चौकी के पास से गिरफ्तार किया है। आरोपियों के कब्जे से पुलिस ने 12 मोबाइल बरामद किए हैं। आरोपियों की पहचान आर्मी कैंप के पास रहने वाले दीपक, मंजीत नगर के रहने वाले मनी उर्फ राजेश, दुर्गा माता मंदिर के पास फुटपॉथ पर रहने वाले राजिंदर सिंह उर्फ खुर्की, ग्यासपुरा के रहने वाले अमित शर्मा और संतपुरा मोहल्ला निवासी राज कपूर के रूप में हुई है। वीरवार को आरोपियों को अदालत में पेश किया गया। यहां से उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
विज्ञापन

पुलिस के अनुसार उन्होंने इलाके में नाकाबंदी की हुई थी। इसी दौरान पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी चोरी करने के आदी है और इलाके में चोरी की वारदात को अंजाम देने की फिराक में है। आरोपी चोरी के मोबाइल जमालपुर इलाके में बेचने के लिए जा रहे हैं। पुलिस ने आरोपियों को नाकाबंदी के दौरान रोक लिया। तलाशी के दौरान सभी आरोपियों के कब्जे से 12 मोबाइल बरामद हुए। पुलिस के अनुसार दीपक और राजिंदर के खिलाफ पहले भी चोरी के कई मामले दर्ज हैं। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर पता लगाने में जुटी हुई है कि आरोपियों ने चोरी की वारदातें कहां-कहां की हैं। आरोपियों के साथ उनके गिरोह में कितने लोग शामिल हैं।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें