फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

अस्पताल में उपचारधीन मॉडर्न जेल का हवालाती फरार

विज्ञापन
विज्ञापन
अस्पताल में भर्ती मॉडर्न जेल का हवालाती फरार
विज्ञापन

जेल और सुरक्षा कर्मियों पर भी मामला दर्ज
अमर उजाला ब्यूरो
फरीदकोट।
स्थानीय सिविल अस्पताल में भर्ती केंद्रीय मॉडर्न जेल का हवालाती पुलिस और जेल कर्मियों को चकमा देकर फरार हो गया। उसकी पहचान फरीदकोट के गांव दबड़ीखाना निवासी गुरप्रीत सिंह के तौर पर हुई है। पुलिस ने डिप्टी जेल अधीक्षक की शिकायत पर हवालाती गुरप्रीत सिंह, उसकी निगरानी में तैनात जेल वार्डन लखविंदर सिंह, इकबाल सिंह और पंजाब पुलिस के एएसआई कुलदीप सिंह, सिपाही स्वर्ण सिंह, तेजा सिंह और बीरवल सिंह के खिलाफ केस दर्ज कर कार्रवाई शुरू कर दी है।
विज्ञापन

पुलिस ने बताया कि आरोपी गुरप्रीत सिंह को थाना जैतो पुलिस ने 3 जून 2017 को नाबालिग का अपहरण कर दुराचार करने के आरोप में गिरफ्तार किया था। इस केस में वह इन दिनों जेल में बंद था। बीते माह 24 अप्रैल को बीमार होने पर जेल प्रशासन ने उसे सिविल अस्पताल में भर्ती करवाया था। बुधवार रात करीब 10 बजे हवालाती ने सुरक्षा में तैनात कर्मियों से लघुशंका जाने के लिए बहाना लगाते हुए अपनी हथकड़ी खुलवाई। बाद में उन्हें चकमा देकर फरार हो गया। थाना कोतवाली प्रभारी इंस्पेक्टर गुरदीप सिंह ने बताया कि पुलिस ने फरार हवालाती की तलाश में छापामारी शुरू कर दी है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें