फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चुनावी रंजिश के चलते गोली मार पड़ोसी की हत्या करने वाला गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
पड़ोसी की हत्या का आरोपी काबू
विज्ञापन

कत्ल के लिए उकसाने वाली पत्नी को भी अदालत में पेश कर भेजा जेल
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। नूरवाला रोड पर चुनावी रंजिश के चलते बलवीर सिंह की गोली मार कर हत्या करने वाले आरोपी जगदेव सिंह उर्फ डीसी को पुलिस ने गिरफ्तार कर लिया है। पुलिस ने कत्ल के लिए उकसाने वाली उसकी पत्नी कमलजीत कौर को भी काबू किया है। पुलिस ने आरोपी से वारदात में इस्तेमाल 315 बोर की राइफल और लाइसेंसी रिवाल्वर बरामद की है। पुलिस ने आरोपी डीसी की पत्नी कमलजीत कौर को शुक्रवार अदालत में पेश कर जेल भेज दिया है, जबकि आरोपी डीसी को शनिवार अदालत में पेश किया जाएगा। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
एसीपी पूर्वी दविंदर कुमार चौधरी ने बताया कि जगदेव सिंह डीसी चुनाव लड़ना चाहता था। गांव के लोगों ने बलवीर सिंह के भतीजे को सर्वसम्मति से गांव का सरपंच चुन लिया। इसी बात को लेकर वह बलवीर सिंह से रंजिश रखने लगा। वह अक्सर हवाई फायर किया करता था और इलाके के लोग उससे काफी दुखी थे। उसकी पत्नी उसे समझाने की बजाय उसे और उकसाती थी। बुधवार रात को हवाई फायर करने के बाद इलाके के लोगों ने जगदेव सिंह की शिकायत की थी। जब जगदेव को पता चला कि बलवीर उसकी शिकायत करने गया था तो उनकी कहासुनी हो गई। इसके बाद जगदेव अपनी राइफल लाया और गोलियां चलानी शुरू कर दीं। उसकी पत्नी ने उसे उकसाया। इस पर उसने बलवीर की गोली मारकर हत्या कर दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

एसीपी ने बताया कि हत्या को अंजाम देने के बाद आरोपी पहले थाने खुद ही जाने लगा था। बाद वह एक्टिवा लेकर सतलुज दरिया के पास बनी एक मोटर पर गया। जब उस व्यक्ति को पता चला कि जगदेव हत्या कर छिपने आया है तो उसने मना कर दिया। सारी रात वह इधर उधर भटकता रहा । शुक्रवार सुबह वह गांव हवास के पास गुजर रहा था तो पुलिस को सूचना मिली। जिसके बाद पुलिस ने नाकाबंदी कर उसे काबू कर लिया। पुलिस के अनुसार आरोपी के घर से बरामद हथियार उसके पिता के थे। पुलिस आरोपी से पूछताछ करने में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें