फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ररॉश्तेदारों के घर समारोह में गए थे हिस्सा लेने, पीछे से चोरों ने कर दिया हाथ साफ

विज्ञापन
विज्ञापन
सूने घर का ताला तोड़कर गहने, नगदी ले गए चोर
विज्ञापन

रिश्तेदारों के घर समारोह में गए थे घर वाले, पीछे से चोरों ने कर दिया हाथ साफ
पड़ोसी ने गेट खुला देखकर मकान मालिक को दी सूचना, पुलिस कर रही जांच
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। रिश्तेदारों के यहां समारोह में हिस्सा लेने गए ताजपुर रोड के विश्वकर्मा नगर निवासी सौरव कुमार के घर को चोर गिरोह के सदस्यों ने निशाना बना लिया। चोर गिरोह के सदस्य ताला तोड़ कर अंदर घुसे और अलमारी में से डेढ़ लाख की नकदी, जेवरात और अन्य सामान चोरी कर फरार हो गए। घटना का पता उस समय चला जब रविवार की सुबह पड़ोसियों ने दरवाजा खुला देखा तो उन्हें सूचना दी। सूचना मिलने के बाद सौरव घर पहुंचे और पुलिस को शिकायत की। थाना डिविजन सात की पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है।
पुलिस को दी गई शिकायत में सौरव कुमार ने बताया कि वह प्राइवेट जॉब करता है। उनका एक घर फील्ड गंज इलाके में है। कुछ महीने पहले उन्होंने ताजपुर रोड पर घर बनाया था। अभी नए घर में पूरा सामान शिफ्ट नहीं किया था। इसलिए वह कभी ताजपुर रोड और कभी फील्ड गंज में रहते थे। सौरव के मुताबिक शनिवार को उनके किसी रिश्तेदार के घर पर समारोह था। वह परिवार के साथ समारोह में शामिल होने के लिए चले गए। पीछे से चोरों ने घर के ताले तोड़ कर सामान चोरी कर लिया।
विज्ञापन
विज्ञापन

रविवार सुबह करीब 6 बजे सैर कर रहे व्यक्ति ने उनके घर का मेन गेट खुला हुआ देखा। तब उसे याद आया कि घर में तो कोई भी नहीं है। उिसने फोन कर उन्हें गेट खुला होने की सूचना दी। सौरव का कहना है कि घर पहुंचने पर सारे कमरों के लॉक टूटे मिले। अलमारियां खुली पड़ी थी, सारा सामान बिखरा पड़ा था। चोर घर से डेढ़ लाख कैश, दो गोल्ड के सेट, अन्य जेवर, एक सिलेंडर और अन्य सामान ले गए हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें