फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप उमीदवार हिंदा के हत्यारे पुलिस की पकड़ से दूर

विज्ञापन
विज्ञापन
हिंदा हत्याकांड : पुलिस की चार टीमें जांच में जुटी
विज्ञापन

पत्नी से पूछताछ कर तैयार किया जा रहा है आरोपियों का स्कैच
अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा। जिला परिषद गिल कलां जोन से आम आदमी पार्टी के उम्मीदवार हरिंदर सिंह हिंदा के हत्यारे पुलिस की पकड़ से बाहर हैं। एसएसपी नानक सिंह ने आरोपियों को पकड़ने के लिए सीआईए स्टाफ समेत चार पुलिस टीमों का गठन किया है।
थाना सदर रामपुरा प्रभारी इंस्पेक्टर निर्मल सिंह ने बताया कि पुलिस हत्या के आरोपियों को पकड़ने के लिए तेजी से प्रयास कर रही है। जिला पुलिस अधिकारियों की ओर से जो चार टीमें गठित की गई है, वो लगातार मृतक की पत्नी किरनदीप कौर की ओर से आरोपियों के बताए चेहरों के मुताबिक स्कैच तैयार करने में भी जुटी है। इसके अलावा पुलिस उन सभी जगहों पर चेकिंग कर रही है जहां पर घटना वाले दिन हिंदा अपने साथियों के साथ गए थे। थाना प्रभारी ने दावा किया कि पुलिस जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार करेगी। थाना प्रभारी के अनुसार आरोपी मृतक के अति नजदीकी है जिनको यह पता था कि अगर वे सुबह जल्दी हिंदा के घर से निकलेंगे तो उनसे किसी तरह की कोई भी पूछताछ हिंदा के परिवार की ओर से नहीं की जाएगी। इसी कारण आरोपियों ने पहले हिंदा के साथ उसके कमरे में शराब पी और फिर किसी तेजधार हथियार से उसकी हत्या कर फरार हो गए।
विज्ञापन

कबड्डी का खिलाड़ी था हिंदा
हरिंदर हिंदा गांव और जिला स्तर पर कबड्डी का अच्छा खिलाड़ी था। गांव में चर्चा है कि हिंदा को मारने में तीन से चार लोगों का हाथ होगा, क्योंकि एक या दो लोगों से हिंदा संभलने वाला ही नहीं था।
विज्ञापन

वहीं आम आदमी पार्टी की मीडिया विंग के प्रवक्ता राकेश पुरी ने बताया कि आप की तरफ से पुलिस प्रशासन को दिया 36 घंटे का अल्टीमेटम भी मंगलवार रात 11 बजे खत्म हो जाएगा। इसके बाद आप की तरफ से आरोपियों की गिरफ्तारी की मांग और पंजाब में लगातार बिगड़ रही कानून व्यवस्था संबंधी बडे़ स्तर पर सरकार के खिलाफ धरने प्रदर्शन किए जाएंगे।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें