फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बेटे को टयूशन छोडने गई महिला के घर हुई चोरी

विज्ञापन
विज्ञापन
बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई महिला के घर चोरी
विज्ञापन

लॉक तोड़ कैश, लैपटॉप, एलईडी और सोने की चेन ले गए
बाइक पर आए दो युवकों ने 25 मिनट में की वारदात, सीसीटीवी में हुए कैद
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। सराभा नगर के बादाम बाग के अमन पार्क इलाके में चोर गिरोह के सदस्यों ने एक बंद घर को अपना निशाना बना लिया। चोर गिरोह के सदस्य घर से एलईडी, लैपटॉप, सोने की चेन और 20 हजार रुपये नकदी चोरी कर फरार हो गए। वारदात के समय घर की महिला बेटे को ट्यूशन छोड़ने गई थी। सूचना के बाद थाना सराबा नगर की पुलिस ने महिला जसपाल साहनी की शिकायत पर चोरी का मामला दर्ज किया है। पुलिस को आरोपियों की सीसीटीवी फुटेज भी मिली है।
विज्ञापन

बदाम बाग स्थित अमन पार्क की रहने वाली जसपाल साहनी ने बताया कि मंगलवार दोपहर करीब सवा दो बजे घर से बेटे को ट्यूशन सेंटर छोडने के लिए गई थी। वह करीब 25 मिनट बाद घर वापस पहुंची। उसने देखा की मेन गेट और लॉबी के गेट का लॉक टूटा हुआ था। जब वह अंदर गई तो अलमारी का सामान बिखरा पड़ा था। चोर अलमारी से 20 हजार रुपये, डेढ़ तोले की सोने की चेन, कमरे में पड़ा लैपटॉप और एलईडी ले गए। एएसआई सुखपाल सिंह का कहना है कि घर के अंदर-बाहर सीसीटीवी कैमरे लगे थे। आरोपी बाइक पर आए थे। महिला के जाने से कुछ मिनट बाद ही आरोपियों ने मेन गेट का लॉक तोड़ दिया था और महिला के आने से पहले फरार हो गए। पुलिस का कहना है कि फुटेज कब्जे में ले ली है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें