फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एनआरआई ने पुलिस कमिश्नर से लगाई इंसाफ की गुहार

विज्ञापन
विज्ञापन
घर पर कब्जा कर दे दिया किराए पर
विज्ञापन

एनआरआई ने पुलिस कमिश्नर से लगाई इंसाफ की गुहार
पुलिस कमिश्नर ने दिया कार्रवाई का आश्वासन
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। कनाडा में रहने वाले एनआरआई निर्मल सिंह ने अपने मकान पर हुए कब्जे को लेकर गांव के ही एक व्यक्ति के खिलाफ पुलिस कमिश्नर को शिकायत दी है। पुलिस कमिश्नर डॉ. सुखचैन सिंह को शिकायत देकर उसने कार्रवाई की मांग की है। एक महीना पहले भी वह कनाडा से एनआरआई थाने में शिकायत दर्ज करवा चुका है, लेकिन अभी तक कोई कार्रवाई नहीं हुई। जिसके बाद वह खुद आकर पुलिस कमिश्नर से मिले।
विज्ञापन

निर्मल सिंह द्वारा पुलिस कमिश्नर को दी गई शिकायत के मुताबिक वह पिछले कई सालों से कनाडा में रहता है। करीब चार साल पहले उसने अपने भाई सोहन सिंह की पत्नी से उसका दो सो वर्ग गज का एक मकान 16 लाख रुपये में खरीदा था। मकान की रजिस्ट्री और अन्य कागजात वह अपनेकाम करवा कर खुद कनाडा चला गया। जब भी वह खुद या फिर पारिवारिक सदस्यों के साथ यहां आता तो उसी मकान में रहता था। दो जून को वह गांव में आया तो उसके मकान पर लगा ताला टूट कर दूसरा ताला लगा हुआ था। उसने जब आसपास के लोगों को पूछा तो पता चला कि गांव के ही एक व्यक्ति ने उसके मकान पर ताला लगाया है। उसने उक्त मकान किसी प्रवासी मजदूर को किराए पर दे रखा है। निर्मल सिंह के मुताबिक जब उसने उसके मकान पर कब्जा कर बैठे गांव के व्यक्ति से बात की तो उसने बात करने की बजाए उसे धमकियां देनी शुरू कर दी। जिसके बाद वह वापस गया और वहां से पुलिस को शिकायत दी। अब पुलिस ने कोई शिकायत नहीं सुनी तो वह खुद आकर पुलिस कमिश्नर से मिला है। निर्मल सिंह नेबताया कि पुलिस कमिश्नर ने उसे कार्रवाई का आश्वासन दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें