हमला करने वाले तीन के खिलाफ केस
गुरदासपुर। तेजधार हथियार से हमला करने वाले तीन के खिलाफ पुलिस स्टेशन सदर में मामला दर्ज किया गया है।
जांच अधिकारी एएसआई मोहनलाल ने बताया कि शिकायतकर्ता बलजीत सिंह पुत्र कुलदीप सिंह निवासी गांव भुकरा ने रिपोर्ट दर्ज करवाई कि 15 जुलाई 18 को वह गांव हेमराजपुर से अपने गांव भुकरा जा रहा था। शाम करीब 6 बजे जब वह आरोपी शमशेर सिंह निवासी हेमराजपुर के ट्यूबवेल के पास पहुंचा। आरोपी ने अपने साथी रमनदीप सिंह निवासी हेमराजपुर और महिंद्रपाल निवासी गांव भुकरा के साथ तेजधार हथियार से हमला कर उसे घायल कर दिया। खुद मौके से फरार हो गए।