फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

प्रोग्राम कर वापस जा रहे कैमरामैन को लुटेरों ने तेजधार हथियार मार कर लूटा

विज्ञापन
विज्ञापन
तेजधार हथियार से वारकर कैमरामैन से लूट
विज्ञापन

डुगरी की बसंत मार्केट में हुई वारदात, खिलौना पिस्तौल से धमकाया
मामला दर्ज, आरोपियों की तलाश में जुटी थाना डुगरी की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
डुगरी इलाके में शुक्रवार सुबह बाइक सवार लुटेरे शादी समारोह से वापस जा रहे एक कैमरामैन और उसके साथी से कैमरा और किट छीनकर फरार हो गए। लुटेरों ने पहले कैमरामैन की पीठ पर तेजधार हथियार मारा। आरोपियों ने उसे मारपीट कर नीचे गिरा लिया और उस पर बाइक भी चढ़ा दी। कैमरा साढ़े तीन लाख रुपये का बताया जा रहा है। पुलिस ने मामले की जांच शुरू कर दी है। पुलिस ने इलाके की सीसीटीवी कैमरे की फुटेज चेक की।
राहों रोड निवासी शाम दयाल ने कहा कि वीरवार की रात को वह एक समारोह शूट करने के लिए गया हुआ था। सुबह अपने साथी हरदीप के साथ बाइक पर वापस जा रहा था। दोनों जब दुगरी इलाके स्थित बसंत मार्केट के पास पहुंचे, तो उन्हें दो बाइक पर आए तीन लुटेरों ने घेर लिया। एक ने बाइक उसके आगे और दूसरे ने उसके साथ लगा दी। राम दयाल ने बताया कि एक लुटेरे ने हरदीप के हाथ में पकड़ा कैमरे का स्टैंड छीनने की कोशिश की, लेकिन उसने विरोध जताया। इस पर लुटेरे ने तेजधार हथियार निकाल कर उसकी पीठ पर वार कर दिया। वह खुद को बचाने के लिए भागा। लुटेरे उसके पीछे पीछे बाइक लेकर आए। उसने फिर से सिर पर वार किया। इससे वह बेसुध होकर नीचे गिर गया। उसके बाद एक लुटेरे ने बाइक उसके छाती पर चढ़ा दी।
विज्ञापन
विज्ञापन

पीड़ित के अनुसार एक लुटेरे ने कहा कि गोली चलाकर इसे जान से मार दो। तब एक ने पिस्तौल निकाल ली। जब लुटेरे ने पिस्तौल उसके सामने तान दी तो उसने उठकर पिस्तौल पकड़ ली। उसके हाथ में खिलौना पिस्तौल थी, जो खींचातानी में टूट गई। उसके बाद तीनों लुटेरे उनसे कैमरा बैग और किट छीनकर भाग निकले। उसके बाद किसी तरह घर पहुंचे। घरवालों ने उसे घायल अवस्था में अस्पताल दाखिल कराया। दयाल का कहना है कि तीनों लुटेरों ने नकाब पहने हुए थे, ताकि उनकी पहचान ना हो सके। उसके अलावा उनकी बाइकों पर नंबर प्लेट भी नहीं थी।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें