फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

चोरीशुदावाहनों पर हथियारों के बल पर लूटपाट करने वाले चार गिरफ्तार

विज्ञापन
विज्ञापन
लूटपाट के आरोप में चार गिरफ्तार
विज्ञापन

आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन और 4 बाइक बरामद
सभी आरोपी पुलिस रिमांड पर, पूछताछ में जुटी है सीआईए की पुलिस
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
चोरी के वाहन पर सवार होकर हथियारों के बल पर प्रवासी मजदूरों से लूटपाट करने वाले गिरोह के चार सदस्यों को सीआईए की पुलिस ने ो ट्रांसपोर्ट नगर के पास से गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से विभिन्न कंपनियों के 22 मोबाइल और चोरी के चार दो पहिया वाहन बरामद किए है। पुलिस ने इस मामले में गिरोह के सरगना भगवान नगर के रहने वाले ऐश वर्मा, सागर शर्मा उर्फ सागर, हैप्पी वर्मा और राज कुमार उर्फ राजू के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पुलिस ने आरोपियों को बुधवार अदालत में पेश किया। कोर्ट ने उन्हें पुलिस रिमांड पर भेज दिया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है।
पुलिस के अनुसार सीआईए की टीम ने ट्रांसपोर्ट नगर इलाके में नाकाबंदी कर रखी थी। इसी दौरान सूचना मिली कि आरोपी चोरी के वाहनों पर सवार हो कर जा रहे है। पुलिस ने नाकाबंदी के दौरान आरोपियों को रोक लिया। कागजात की मांग की गई तो आरोपी कोई ठोस जवाब नहीं दे सके। सख्ती से पूछताछ पर आरोपियों ने कहा कि बाइक चोरी की हैं। पुलिस ने आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के दो दुपहिया वाहन बरामद किए।
विज्ञापन
विज्ञापन

इसके अलावा पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से 22 मोबाइल फोन बरामद किए है। पुलिस के अनुसार आरोपी एक ही इलाके में रहते थे। एक दूसरे को अच्छे तरीके से जानते थे। आरोपी रोजाना एक दूसरे से मिलते थे और उन्होंने ऐशोआराम की जिंदगी जीने के लिए लूटपाट की वारदातों को अंजाम देना शुरू कर दिया। आरोपी माडल टाऊन, शिमलापुरी, डाबा, कोतवाली इलाके में प्रवासी मजदूरों को निशाना बनाते थे। हथियारों के बल पर उनसे सामान लूट कर फरार हो जाते थे। पुलिस आरोपियों से पूछताछ करने में जुटी हुई है कि उनके गिरोह में और कितने लोग शामिल है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें