फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

बैंक खाते में आए 10 लाख निकलवा किए खर्च, एक पर मामला दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
बैंक खाते में आए 10 लाख निकलवा किए खर्च, एक पर केस
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। बैंक सिस्टम में गड़बड़ी के कारण 10 लाख रुपये की राशि एक व्यक्ति के खाते में ट्रांसफर हो गई। आरोपी ने खाते में पैसा आते उसे निकलवा खाते का बैलेंस जीरो कर दिया। आरोपी ने पैसे वापस नहीं किए। थाना दरेसी पुलिस ने पीएनबी मैनेजर की शिकायत पर एक आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

पीएनबी मैनेजर दीवान सिंह ने पुलिस को शिकायत में बताया कि शिवपुरी निवासी हैप्पी गाबा भावका किड्स वियर का प्रोपराइटर है। उसने बैंक में आरोपी का खाता चल रहा है। जनवरी और फरवरी 2017 में आरोपी के खाते में 10 लाख रुपये की पेमेंट आई थी। जिसे आरोपी ने दूसरे बैंक से जमा करवाया था। बैंक के सिस्टम में खराबी होने के कारण 10 लाख की राशि उसके दूसरे खाते में वापस चली गई। इस तरह आरोपी के पास 20 लाख रुपये जमा हो गए। इस दौरान आरोपी ने खाते में पैसा आते ही उसे निकलवा लिया। इस संबंध में आरोपी कहा गया कि वह बैंक का पैसा वापस करे, उसे लिखित तौर पर आश्वासन दिया कि वह पैसा जमा करवा देगा। लेकिन बैंक को पैसा वापस नहीं किया। मामले की जांच करने के बाद पुलिस ने आरोपी के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें