विदेश में नौकरी के नाम पर ढाई लाख ठगे
लुधियाना। सोशल मीडिया के जरिए विदेश में नौकरी देने का झांसा देकर एक व्यक्ति ने निजी कॉलेज की लेक्चरार से ढाई लाख रुपये की ठगी कर ली। थाना डिविजन छह की पुलिस विश्वकर्मा नगर निवासी तरुणजीत कौर की शिकायत पर अज्ञात व्यक्ति के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है।
तरुणजीत की शिकायत के मुताबिक वह लेक्चरार है। वह सोशल मीडिया पर भी एक्टिव रहती है। इसी दौरान उसे ऑनलाइन विदेश में नौकरी देने का संदेश मिला। आरोपी ने व्हाट्सअप के जरिये बात ढाई लाख रुपये मांगे। उसने तीन बार में ढाई लाख रुपये की ऑन लाइन ट्रांजेक्शन कर दी। उसके बाद आरोपी ने व्हाट्सअप पर जवाब देना बंद कर दिया और काल उठाना भी बंद कर दिया। इस पर उसे ठगी की एहसास हुआ तो उसने पुलिस को शिकायत दी। जांच अधिकारी एएसआई सुलखन सिंह ने बताया कि आरोपी कहां का है अभी कुछ पता नहीं है। उसका पता लगाया जा रहा है।