फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

फरीदकोट जेल में कुख्यात गैगस्टरों से चार मोबाइल बरामद

विज्ञापन
विज्ञापन
फरीदकोट जेल में गैगस्टरों से चार मोबाइल मिले
विज्ञापन

फरीदकोट। जिला पुलिस ने बुधवार को केंद्रीय मॉडर्न जेल में सर्च अभियान चलाया। जेल की बैरक नंबर 5 सी में बंद ए कैटागिरी वाले चार कुख्यात गैंगस्टरों से चार स्मार्ट फोन बरामद हुए। चारों गैंगस्टरों के खिलाफ थाना कोतवाली में जेल एक्ट के तहत केस किया गया है। एसएसपी राजबचन सिंह संधू ने बताया कि करीब 200 पुलिस अधिकारियों व कर्मियों की टीम ने करीब चार घंटे तक पूरे जेल को खंगाला गया। सर्च के दौरान जेल में बंद कुख्यात गैंगस्टर मानसा के गांव राली निवासी मनमोहन सिंह चहिल उर्फ मोहना, संगरूर के गांव मंडवी निवासी यईया खान, छेहरटा (अमृतसर) निवासी साजन कल्याण उर्फ डड्डू और मोगा के गांव मनप्रीत सिंह से एक-एक स्मार्ट फोन बरामद हुआ। पुलिस रिकार्ड के मुताबिक इन सभी पर लूटपाट, मारपीट समेत अन्य गंभीर अपराधों के करीब 10-10 केस दर्ज हैं।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें