फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

जम्मू के विद्यार्थियों को कालेज होस्टल से बाहर निकाला

विज्ञापन
विज्ञापन
जम्मू के ध्यानार्थ................
विज्ञापन


जम्मू के विद्यार्थियों को हॉस्टल से निकाला
-गोबिंदगढ़ एजूकेशनल ट्रस्ट फिर विवादों में
-विद्यार्थियों ने की पुलिस को शिकायत
अमर उजाला ब्यूरो
मंडी गोबिंदगढ़।
अपनी मनमानियों के कारण अकसर विवादों में रहने वाले गोबिंदगढ़ एजुकेशनल सोशल वेलफेयर ट्रस्ट एक बार फिर सुर्खियों में है। ट्रस्ट के अधीन चल रहे पंजाब इंस्टीट्यूट ऑफ मैनेजमेंट एंड टेक्नोलॉजी में उच्च शिक्षा हासिल कर रहे जम्मू-कश्मीर के विद्यार्थियों का मामला फिर गरमा गया है। वहां पिछली बार जम्मू के छात्रों को स्कालरशिप के नाम से परेशान किया गया था। वहीं इस बार कालेज के विद्यार्थियों ने कालेज मैनेजमेंट की धक्केशाही के खिलाफ सदर पुलिस खन्ना को शिकायत देकर इंसाफ की गुहार लगाई है। एमबीए के विद्यार्थियों ने आरोप लगाया कि मैनेजमेंट उनसे पिछले दो महीनों की हॉस्टल फीस जबरन वसूल कर रही है। जबकि वह इस दौरान हॉस्टल में नहीं रह रहे थे। शिकायतकर्ता अकीब और अदनान ने मांग है कि अगर फील लेनी है तो हॉस्टल में रहने दिया जाए। फिलहाल वह अपने दो साथियों समेत किराए के कमरे में बाहर रहने को मजबूर हैं।
अकीब ने बताया कि गत दिसंबर महीने में वह बीमार हो गया था और घर जम्मू चला गया था। वापस आने पर उसके पास से हॉस्टल के दो महीनों का खर्च मांगा गया, जब ये खर्च देने से उसने मना किया तो मैनेजमेंट ने उन पर आरोप लगा दिए कि उन्होंने कालेज का अनुशासन भंग किया है। इसके बाद उन्हें हॉस्टल से बाहर कर दिया गया। आरोप हैं कि मैनेजमेंट ने विद्यार्थियों से ट्यूशन फीस के अलावा उनसे हॉस्टल और मैस चार्ज के तौर पर 26 हजार रुपये जबरन वसूले जा रहे हैं। इस मामले में उनके माता-पिता ने जब मैनेजमेंट के साथ बातचीत की तो किसी ने उनकी बात नहीं सुनी।
विज्ञापन
विज्ञापन

इस बारे में कालेज की डायरेक्टर डॉ. मनीषा गुप्ता ने विद्यार्थियों के आरोपों को नकारते हुए कहा कि यह विद्यार्थियों से केवल ट्यूशन फीस ही वसूली जाती है। इनसे हॉस्टल में रहने और मैस में खाने का खर्च नहीं लिया जाता। क्योंकि इन विद्यार्थियों को स्कालरशिप में यह राहत दी गई है। जो विद्यार्थी हॉस्टल में से बाहर निकालने की बात कर रहे हैं उन्हें मैस में अनुशासन भंग किया है। इन विद्यार्थियों ने वार्डन से भी बदसलूकी की है और सभी की अटेंडेंस भी शार्ट हैं। पिछले दो महीनों से यह कालेज नहीं आ रहे थे। विद्यार्थियों से किसी हॉस्टल की फीस नहीं मांगी जा रही है। जबकि ट्रस्ट के अध्यक्ष अनिल अग्रवाल ने कहा कि ऐसा कोई मामला उनके संज्ञान में नहीं है।


फोटो कैप्शन: 20जीबीजीपी01: जानकारी देते हुए विद्यार्थी अकीब अहमद और अदनान मुज्जफर।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें