फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में निर्भया कांड, दो सर्जरी के बाद बची पीड़िता की जान

Tue, 20 Feb 2018 03:28 PM IST
न्यूज डेस्क, अमर उजाला, नई दिल्ली
विज्ञापन
गैंगरेप
विज्ञापन

पश्चिम बंगाल में दक्षिण दिनाजपुर में दिल्ली निर्भया कांड जैसा मामला एक सामने आया है। जहां मानसिक रूप से विक्षिप्त महिला के साथ दरिंदगी की घटना को अंजाम दिया गया। बताया जा रहा है कि महिला एक मेला देखकर रात में वापस अपने घर लौट रही थी। तभी रास्ते में कुछ लोगों ने उसे घेर लिया और उसे जबरन एक पुल के नीचे ले गए। आरोपियों ने महिला के साथ गैंगरेप किया और उसके बाद प्राइवेट पार्ट में लोहे के रॉड से चोट पहुंचाई।

विज्ञापन


पुलिस ने बताया कि 20 वर्षीया महिला के साथ आरोपियों ने गैंगरेप की घटना को अंजाम दिया। पीड़िता की गंभीर स्थिति को देखते हुए उसे मालदा कॉलेज हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया है।

आसपास के लोगों ने बताया कि दक्षिण दिनाजपुर के एक गांव में महिला बेहोशी की स्थिति में मिली। तब तक आरोपी फरार हो चुके थे। जिले के एसपी प्रसून बनर्जी ने बताया कि अभी तक दो लोगों को गिरफ्तार किया है और अन्य लोगों की तलाश जारी है। 
विज्ञापन

 
मेडिकल अधीक्षक अमित कुमार ने बताया कि लड़की पर बेरहमी से हमला किया गया है। विशेषज्ञ डॉक्टरों की एक टीम ने सर्जरी की है और वह अच्छी तरह से अभी बातचीत कर रही है। हालत गंभीर होने के कारण पीड़िता को चार यूनिट खून चढ़ाया गया है। पीड़िता ने आरोपियों की सख्त सजा देने की मांग की है। 

विज्ञापन
और पढ़ें...
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें