फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

एटीएम से पैसे निकालने के दौरान पीछे से कर देते थे मशीन बंद

विज्ञापन
विज्ञापन
शातिर अंदाज में एटीएम से रकम निकालने वाले चार गिरफ्तार
विज्ञापन

- रकम निकालने के दौरान पीछे से कर देते थे मशीन बंद
- बैंकों को शिकायत देकर करते थे लाखों रुपये की धोखाधड़ी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना।
एटीएम से रकम निकालने के दौरान पीछे से मशीन बंद कर बैंकों को लाखों रुपये का चूना लगाने वाले गिरोह के चार सदस्यों को थाना डिविजन पांच की पुलिस ने गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चालीस हजार रुपये की नकदी और अलग-अलग बैंकों के 12 एटीएम कार्ड बरामद किए हैं। पुलिस ने मामले में तरनतारन के गांव नौसिरा पनुआ निवासी गुरमेल सिंह, फाजिल्का के गांव टिंडा निवाली निवासी गुरमीत सिंह, तरनतारन के गांव करुनावाला निवासी साहिब सिंह और मोहल्ला शक्ति नगर के रहने वाले आकाश गुप्ता को गिरफ्तार किया है।
पुलिस ने आरोपियों को शनिवार अदालत में पेश किया। जहां से सभी को दो दिन के पुलिस रिमांड पर भेज दिया गया है। पुलिस आरोपियों से पूछताछ कर गिरोह के मुख्य सरगना नूरवाला रोड स्थित बसंत विहार के गौरव बजाज, गौरव बजाज का मामा, मोहल्ला अमरपुरा निवासी सौरव डोगरा व जलालाबाद के रहने वाले राजिंदर सिंह की तलाश में जुटी हुई है।
विज्ञापन

इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि सभी आरोपी अपने सगे संबंधी और रिश्तेदारों के नाम पर बैंक में खाता खुलवा लेते और एटीएम कार्ड जारी करवा लेते थे। उसके बाद आरोपी एटीएम कार्ड का सीक्रेट पिन लेकर उसे अपने पास रख लेते थे। आरोपी एटीएम से रकम निकालने के लिए जाते तो रकम निकलने के दौरान पीछे से मशीन बंद कर देते थे। इससे बैंक खाते में पैसों की एंट्री नहीं होती थी। आरोपी बैंक में शिकायत कर देते थे कि पैसे निकले नहीं और उनके खाते से अमाउंट लेस हो जाती है। जांच के बाद बैंक वाले खाते में दोबारा पैसे डाल देते थे। इसके बाद आरोपी बैंकों को लाखों रुपये का चूना लगा रहे थे।
इसी बीच पुलिस को सूचना मिली कि आरोपी भारत नगर चौक के पास से जा रहे है। पुलिस ने आरोपियों को वहां से गिरफ्तार कर लिया। आरोपियों के कुछ साथी पहले भी आपराधिक मामले में काबू हो चुके हैं, जो अभी जेल में हैं।
विज्ञापन


गिरोह का सरगना गौरव बजाज फरार :
इंस्पेक्टर राजेश कुमार ने कहा कि गिरोह के कुछ सदस्य पहले गिरफ्तार हो चुके हैं। अब गिरोह की कमान गौरव बजाज संभाल रहा था, जो अभी फरार है। उन्होंने कहा कि गौरव बजाज और उसके फरार साथियों की तलाश में छापामारी चल रही है। जल्द उन्हें गिरफ्तार कर लिया जाएगा। एटीएम कार्ड के मामले में ही अमित शर्मा की हत्या हुई थी। वह अमित शर्मा की हत्या के बाद से ही फरार चल रहा था। वह पुलिस को काफी समय से चकमा दे रहा था। अब जब पुलिस ने जांच की तो सारी सच्चाई सामने आ गई है। पुलिस आरोपी गौरव बजाज की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें