फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

कत्ल

विज्ञापन
विज्ञापन
रंजिश में कस्सी से किया कत्ल
विज्ञापन

संगरूर। जिले के गांव रायधराना में सोमवार देर रात पुरानी रंजिश के चलते एक व्यक्ति का कत्ल हो गया। पुलिस ने मृतक के भाई के बयानों के आधार पर एक व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज किया है।
विज्ञापन

थाना लहरा के प्रभारी राजेश स्नेही ने बताया कि गांव रायधराना के रहने वाले तरसेम सिंह ने पुलिस के पास दर्ज करवाए बयान में कहा कि उसकेा पैंतीस वर्षीय भाई जसविंदर सिंह को देर रात गांव का ही गुरप्यार सिंह साथ ले गया था और उसी ने कस्सी से वार करके उसके भाई का कत्ल कर दिया। उसने बताया कि कत्ल की वजह पुरानी रंजिश है। कुछ साल पहले जसविंदर सिंह का गुरप्यार सिंह के साथ किसी बात को लेकर झगड़ा हुआ था और झगड़े में गुरप्यार सिंह जख्मी हो गया था। इसके बाद वह रंजिश रखने लगा। रइसी रंजिश के चलते उसने जसविंदर सिंह का कत्ल कर दिया। पुलिस ने गुरप्यार सिंह के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। फिलहाल अभी वह फरार है, जिसकी पुलिस तलाश कर रही है। पुलिस ने शव को अपने कब्जे में लेकर मूनक अस्पताल में पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें