फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

ट्रैवल एजेंट नीतिश घई पर धोखाधड़ी के पांच और मामले दर्ज

विज्ञापन
विज्ञापन
ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर पांच और मामले दर्ज
विज्ञापन

आरोपी पर पहले भी दर्ज हैं करीब 24 मामले, जेल में बंद है घई
पुलिस प्रोडक्शन वारंट पर लाने की कर रही तैयारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। लोगों को विदेश भेजने का झांसा दे लाखों रुपये की ठगी करने वाले ट्रेवल एजेंट नीतिश घई पर जिले की पुलिस शिकंजा कसती जा रही है। उसपर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने पांच अलग-अलग लोगों की शिकायत पर धोखाधड़ी के पांच और मामले दर्ज किए हैं। आरोपी पहले से ही जेल में बंद है। पुलिस अब उसे प्रोडक्शन वारंट पर लाने की तैयारी में जुटी हुई है।
थाना डिवीजन सात की पुलिस ने मध्यप्रदेश के जिला बहिंद निवासी पाती राम की शिकायत पर थाना डिवीजन सात की पुलिस ने नीतिश घई के खिलाफ मामला दर्ज किया है। पाती राम के मुताबिक वह विदेश जाना चाहता था तो नीतिश घई के साथ उसका संपर्क हुआ। आरोपी ने उसे विदेश भेजने के नाम पर 30 हजार रुपये ले लिए। उसे वीजा दिलाने की बात की। आरोपी ने पैसे लेने के बाद न तो उसे विदेश भेजा और न ही उसका पासपोर्ट वापस दिया। कपूरथला के गांव पबियाना निवासी धर्मेंद्र पाल के मुताबिक आरोपी ने कनाडा का वीजा लगवाने के उससे पैसे ले लिए लेकिन वीजा नहीं लगवाया।
विज्ञापन
विज्ञापन

जालंधर के गांव नागरा निवासी कीमती लाल के मुताबिक आरोपी नीतिश घई ने कनाडा का वीजा लगवाने के लिए उससे 25 हजार रुपये लिए थे लेकिन आरोपी न तो वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे वापस दिए। होशियारपुर की सिमरनकौर के मुताबिक वह विदेश जाना चाहती थी। किसी ने नीतिश घई का रेफरेंस दिया। आरोपी नीतिश घई से संपर्क किया तो आरोपी ने उसे कनाडा का वर्क वीजा लगवाने की बात की। आरोपी ने उससे साढ़े तीस हजार रुपये ले लिए। आरोपी ने पैसे लेने के बाद टाल मटोल शुरू कर दी। इसके बाद आरोपी ने न तो उसके पैसे वापस दिए और न ही उसे वर्क वीजा दिलवाया। होशियारपुर के कुलदीप के मुताबिक आरोपी नीतिश घई ने उससे भी साढ़े तीस हजार रुपये वर्क वीजा लगवाने के लिए थे। आरोपी ने न तो उसका वीजा लगवाया और न ही उसके पैसे वापस दिए।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें