फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

आप नेता पर पत्नी ने लगाए शराब के नशे में टल्ली होकर मारपीट करने के आरोप

विज्ञापन
विज्ञापन
आप नेता पर पर पत्नी को पीटने का आरोप
विज्ञापन

अमर उजाला ब्यूरो
बठिंडा।
बरनाला के गांव ताजो निवासी एक विवाहता ने आम आदमी पार्टी के नेता अपने पति पर शराब के नशे में मारपीट करने के आरोप लगाए है। इस के अलावा विवाहिता का आरोप है कि तपा पुलिस को शिकायत देने पर भी उसकी कोई सुनवाई नहीं की गई ।
सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल विवाहिता किरणदीप कौर ने बताया कि उसकी शादी करीब पंद्रह वर्ष पहले बरनाला के गांव ताजो निवासी अमनदीप सिंह के साथ हुई थी। उसने बताया कि शादी के कुछ समय बाद ही उसके पति ने शराब के नशे मेंउसके साथ मारपीट करनी शुरू कर दी थी। कुछ समय पहले पंचायती तौर पर उसके पति ने माफी भी मांगी थी। अब फिर सोमवार को पति अमनदीप ने शराब के नशे में उसके साथ मारपीट की। उसने अपने मायके परिवार को ससुराल में बुलाकर थाना तपा पुलिस को पति के खिलाफ शिकायत भी की। पति अमनदीप के आम आदमी पार्टी में लोकल नेता होने के चलते पुलिस ने उसकी शिकायत पर कोई कार्रवाई नही की ।
विज्ञापन
विज्ञापन

दूसरी तरफ जब आप नेता अमनदीप सिंह से संपर्क कर उनका पक्ष जाना गया तो उन्होंने कहा कि पत्नी ने उसे फोन पर गलत बोला था, इसीलिए गुस्से में आकर दोनों फोन तोड़ने के अलावा पत्नी से थोड़ी मारपीट जरूर की थी। शराब के नशे में होने के आरोप बेबुनियाद है। तपा थाना प्रभारी रछपाल सिंह से बात की गई तो उन्होंने कहा कि आरोप लगाने वाली महिला ही गलत है । उन्होंने बताया कि महिला ने कहा था कि पति के साथ समझौता करवा दें। अब सिविल अस्पताल बठिंडा में दाखिल हो गई।
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें