फ्री ई-पेपर
पर्सनलाइज़्ड फ़ीड
पर्सनलाइज़्ड नोटिफ़िकेशन
चलते-फिरते ख़बरें
लॉयल्टी रिवॉर्ड्स
विज्ञापन

वेबसाइट के जरिए दुबई भेजने का दिया झांसा, ऐंठे 75 हजार

विज्ञापन
विज्ञापन
25 हजार क्रेडिट कार्ड से और 50 हजार किए थे एनईएफटी से ट्रांसफर
विज्ञापन

बिहार के रहने वाले व्यक्ति के खिलाफ मामला दर्ज, तलाश जारी
अमर उजाला ब्यूरो
लुधियाना। वेबसाइट के जरिए विदेश घूमने का झांसा दे पैसे ऐंठने वाले ट्रेवल एजेंट ने महानगर के एक व्यक्ति से पैसे ऐंठ लिए। उसे दुबई में पांच दिन घूमने और रहने के इंतजाम का झांसा दिया था। पैसे लेने के बाद आरोपियों ने वेबसाइट ही बंद कर दी। इसके बाद हाउसिंग बोर्ड कालोनी निवासी प्रोफेसर रूपिंदरजीत सिंह ने इसकी शिकायत पुलिस को दी। जांच के बाद पुलिस ने बिहार के मधुबनी स्थित गांव सरखड़िया निवासी शिवशंकर कुमार के खिलाफ मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस आरोपी की तलाश में जुटी है।
विज्ञापन

रूपिंदरजीत सिंह की ओर से पुलिस के पास दर्ज कराई गई शिकायत के मुताबिक वह विदेश में घूमने का चाह्वान था। उसने सोशल मीडिया पर एक वेबसाइट देखी। वहां दुबई में घूमने का टूर प्लान था। उसे वह प्लान पसंद आया और खर्च पता करने पर पता चला कि 75 हजार रुपये लगेंगे। उसने वेबसाइट मालिकों को 25 हजार रुपये क्रेडिट कार्ड के और 50 हजार रुपये एनईएफटी के जरिये ट्रांसफर कर दिए। कुछ दिन बाद पता चला कि वह वेबसाइट ही बंद हो गई। उसने काफी पता किया लेकिन कुछ नहीं पता चला। इसके बाद उन्होंने 26 दिसंबर 2018 को इसकी शिकायत पुलिस अधिकारियों को दी। जांच की गई और आरोप सही पाए गए। जांच अधिकारी ने बताया कि पुलिस आरोपी का पता लगाने में जुटी है। जल्द ही आरोपियों को गिरफ्तार कर लिया जाएगा।
विज्ञापन
विज्ञापन
Next
AU ऐप में पढ़ें